मनरेगा पीओ पर लूट खसोट का लगाया आरोप
बंदरा में बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई, जिसमें भ्रष्टाचार के मुद्दों पर चर्चा की गई। सदस्य जयप्रकाश यादव ने मनरेगा में लूट खसोट का आरोप लगाया। सदस्य मनोज झा ने स्वास्थ्य विभाग में जांच की...

बंदरा। प्रखंड बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति की बुधवार को बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष मनोज कुशवाहा ने की। बीडीओ सहित सभी पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों का अभिनंदन किया। बैठक में सदस्य जयप्रकाश यादव ने प्रखंड में भ्रष्टाचार पर आपत्ति जताई। उन्होंने मनरेगा में पीओ द्वारा बड़े पैमाने पर लूट खसोट का आरोप लगाया। सदस्य मनोज झा ने स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार पर जांच का आग्रह किया। सदस्य राम नरेश साह ने प्रखंड के अधिकांश वार्डों में नल जल बंद रहने पर आपत्ति जताई। बैठक में सीओ अंकुर राय, पीएचसी प्रभारी डॉ. नौशाद अहमद, जेई अभिषेक रंजन, उपाध्यक्ष अशोक सिंह, बैद्यनाथ पाठक, मनोज झा, देवेंद्र पांडेय, धर्मेंद्र सहनी आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।