जिला कांग्रेस का पद यात्रा 10 को
सुपौल में 10 मई को अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर संविधान बचाओ अभियान के तहत पैदल यात्रा आयोजित की जाएगी। यह यात्रा जिला कांग्रेस कार्यालय से अम्बेडकर प्रतिमा तक होगी, जिसमें सभी स्तर के...
Newswrap हिन्दुस्तान, सुपौलThu, 8 May 2025 04:02 AM

सुपौल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर संविधान बचाओ अभियान के तहत संविधान बचाओ पैदल यात्रा का आयोजन 10 मई को जिला कांग्रेस कार्यालय से अम्बेडकर प्रतिमा तक की जायेगी। कार्यकारी जिलाध्यक्ष राज नारायण प्रसाद गुप्ता ने बताया कि पैदल यात्रा कार्यक्रम में सभी स्तरीय पार्टी पदाधिकारियों, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व प्रत्याशी, प्रदेश प्रतिनिधि, सभी पूर्व पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष, सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्षगण एव पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।