रसोइया संघ ने आंदोलन की दी चेतावनी
सरैया के मणिकपुर स्थित मध्य विद्यालय में रविवार को रसोईयों के अधिकारों और कर्तव्यों पर बैठक हुई। प्रदेश सचिव मो. शकील ने बताया कि दो महीने बीतने के बाद भी रसोइयों के मानदेय में वृद्धि नहीं हुई है,...
Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरSun, 11 May 2025 09:27 PM

सरैया। मणिकपुर स्थित मध्य विद्यालय में रविवार को राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन रसोईया संघ के प्रदेश सचिव मो. शकील उर्फ मुन्ना की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें रसोईयों के अधिकारों एवं कर्तव्यों पर चर्चा की गई। प्रदेश सचिव ने कहा कि आश्वासन के दो माह बीत जाने के बाद भी रसोइयों के मानदेय में वृद्धि नहीं हुई है। इसको लेकर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अजोधी लाल, रंजीत कुमार राय आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।