Baba Saheb Ambedkar Jayanti Thousands Join Jay Bhim March in Patna नये भारत के निर्माण में आंबेडकर की विरासत के पथप्रदर्शक बनें युवा : मांडविया, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsBaba Saheb Ambedkar Jayanti Thousands Join Jay Bhim March in Patna

नये भारत के निर्माण में आंबेडकर की विरासत के पथप्रदर्शक बनें युवा : मांडविया

राजधानी पटना में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर 'जय भीम' पदयात्रा का आयोजन किया गया। केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने इस पदयात्रा का नेतृत्व किया, जिसमें छह हजार से अधिक युवाओं ने भाग...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाSun, 13 April 2025 06:10 PM
share Share
Follow Us on
नये भारत के निर्माण में आंबेडकर की विरासत के पथप्रदर्शक बनें युवा : मांडविया

भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के मौके पर राजधानी में जय भीम पदयात्रा आयोजित की गई। पदयात्रा गांधी मैदान के गेट नंबर सात से जेपी गोलंबर, फ्रेजर रोड, एसपी वर्मा रोड, डाक बंगला चौराहा होते हुए पटना हाई कोर्ट पहुंची। पदयात्रा का नेतृत्व केंद्रीय युवा मामले एवं खेल और श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने किया। पदयात्रा को विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने हरी झंडी दिखाई। पदयात्रा में छह हजार से अधिक माई भारत युवा स्वयंसेवकों ने भाग लिया। यह पदयात्रा बाबासाहेब के जीवन और विरासत के प्रति एक जीवंत श्रद्धांजलि थी, जिसमें युवाओं की भागीदारी और संविधान के स्थायी मूल्यों पर जोर दिया गया। मौके पर केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया ने भारत के युवाओं की ताकत पर जोर दिया और उनसे नए भारत के निर्माण के लिए डॉ. आंबेडकर की विरासत के पथप्रदर्शक बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पटना में उगते सूरज ने न केवल एक प्रतिमा को बल्कि एक भावना को भी प्रकाशित किया है। डॉ. आंबेडकर के आदर्शों के प्रति नई प्रतिबद्धता और एक विकसित भारत को उसकी सबसे शक्तिशाली शक्ति, उसके युवाओं के नेतृत्व में आगे बढ़ाया। युवाओं से आग्रह किया कि वे विकसित भारत की यात्रा में बाबा साहेब और अन्य महान नेताओं की दूरदर्शिता, विरासत और अनुकरणीय कार्यों से प्रेरणा लें। उन्होंने 1947 की शुरुआत में महिलाओं के लिए समान अधिकार सुनिश्चित करने में बाबा साहेब के अग्रणी योगदान पर प्रकाश डाला। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि आज हम सभी बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प ले रहे हैं। इसको लेकर राजधानी पटना में पदयात्रा निकाली गई। इस पदयात्रा में हजारों युवाओं ने बाबासाहेब के समानता, न्याय और बंधुत्व के दृष्टिकोण के प्रति सामूहिक श्रद्धांजलि देने के लिए एकजुट हुए हैं। आज यही युवा प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेंगे। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मजबूत और विकसित भारत बनाने का सपना संकल्प के साथ पूरा होगा। ये युवा नेक इरादे के साथ आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने कई बार संविधान को अपमानित करने का काम किया। ये परिवारवाद की राजनीति करने वाले न देश के हित में हैं न समाज के हित में। पदयात्रा में पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता, कला संस्कृति मंत्री मोतीलाल प्रसाद, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, विधायक श्रेयसी सिंह, विधान पार्षद संजय मयूख समेत अन्य नेता शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।