गांधी-लालू परिवार के भ्रष्टाचार पर चुप नहीं रहेगा देश : ऋतुराज
भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि गांधी और लालू परिवार के भ्रष्टाचार के खिलाफ देश की जनता चुप नहीं रहेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत के बदलाव की बात की और कहा कि अब...

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने कहा है कि देश की जनता गांधी और लालू परिवार के भ्रष्टाचार पर चुप नहीं रहेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज का भारत बदल चुका है। अब कोई भी परिवार हो, कानून के सामने उनके काले कारनामे पर्दाफाश होकर रहेंगे। शुक्रवार को जारी बयान में भाजपा नेता ने आगे कहा कि जिन परिवारों ने आजादी के नाम पर राजनीति की विरासत संभाली, उन्होंने सत्ता का उपयोग देश को लूटने के लिए किया। नेशनल हेराल्ड घोटाला इसका सबसे ज्वलंत उदाहरण है। मगर भारत आज उस पड़ाव पर है, जहां लोकतंत्र, पारदर्शिता और जवाबदेही की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। ऐसे समय में नेशनल हेराल्ड केस और अन्य मामलों में चल रही कानूनी प्रक्रियाएं यह संदेश देती हैं कि अब कोई भी व्यक्ति या परिवार कानून से ऊपर नहीं है। नेशनल हेराल्ड अखबार की स्थापना आजादी से पहले एक उच्च आदर्श के तहत हुई थी। किंतु समय के साथ कांग्रेस सरकारों द्वारा उसे मिली जमीनों और संसाधनों का उपयोग निजी लाभ के लिए किया जाने लगा। पार्टी के चंदे के पैसों से 90 करोड़ का ऋण दिया गया और बाद में राहुल गांधी की यंग इंडियन लिमिटेड कंपनी से यह संपत्ति गांधी परिवार के नियंत्रण में आ गई। इसी प्रकार नौकरी के बदले जमीन घोटाले में लालू परिवार की भूमिका पर भी कानून जांच कर रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।