सुनियाकोट के ग्रामीणों को दिए खेती किसानी के टिप्स
ताड़ीखेत विकासखंड के सुनियाकोट में उद्यान विभाग द्वारा आयोजित शिविर में किसानों को फल पौधों की बीमारियों से बचने और बेहतर कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई। रमेश चंद्र सती ने कहा कि उचित खेती से किसानों...

ताड़ीखेत विकासखंड के सुदूरवर्ती सुनियाकोट में उद्यान विभाग की तरफ से शिविर लगाया। किसानों को फल पौधों में लगने वाली बीमारियों से बचाव की जानकारी दी गई। उद्यान विभाग काकड़ीघाट के प्रभारी परिवेक्षक रमेश चंद्र सती ने किसानों को खेती किसानी के तरीके बताए। बेहतर उत्पादन करने की तकनीक बताई। उन्होंने कहा कि बेहतर ढंग से खेती किसानी करने से किसानों की आय में बढ़ोत्तरी होगी। इस दौरान वैज्ञानिक विधि से खेती करने के तरीके भी बताए गए।
किसानों ने कुरमुला से हो रहे नुकसान की जानकारी दी। किसान पूरन सिंह मेहरा और किशन गोस्वामी ने जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए भी ठोस नीति बनाने पर जोर दिया। यहां पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह परिहार, काजल, पायल, गीता, माधुरी, मुन्नी, भगवती, लीला, बचे सिंह, नंदन सिंह, बबलू आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।