Congress Thwarts RJD s Ambitions for Tejashwi Yadav as Bihar Chief Minister कांग्रेस ने राजद के मंसूबों पर पानी फेरा : संतोष, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsCongress Thwarts RJD s Ambitions for Tejashwi Yadav as Bihar Chief Minister

कांग्रेस ने राजद के मंसूबों पर पानी फेरा : संतोष

हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. संतोष सुमन ने कहा कि कांग्रेस ने राजद के प्रयासों को विफल कर दिया है। तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की राजद की इच्छा पर कांग्रेस ने रोक लगा दी है। महागठबंधन...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाSun, 4 May 2025 06:15 PM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस ने राजद के मंसूबों पर पानी फेरा : संतोष

हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष सुमन ने कहा कि कांग्रेस ने राजद के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। राजद की छटपटाहट के बावजूद कांग्रेस तेजस्वी यादव को बिहार में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। श्री सुमन ने कहा कि रविवार को पटना में कथित महागठबंधन की हुई मैराथन बैठक का नतीजा भी 'ढाक के तीन पात' वाला रहा। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की प्रबल इच्छा पर कांग्रेस ने अपनी सियासी चाल से विराम लगा दिया है।

तेजस्वी को लेकर महागठबंधन के दलों में भारी असमंजस है। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग पूरी तरह से एनडीए के साथ एकजुट हैं। डबल इंजन की सरकार की वजह से आज बिहार विकास के रास्ते पर तेजी से दौड़ रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।