JD U Leader Umesh Singh Kushwaha Criticizes Opposition s Vision and Highlights Development Achievements विपक्ष के पास न विजन और न उपलब्धि : उमेश, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsJD U Leader Umesh Singh Kushwaha Criticizes Opposition s Vision and Highlights Development Achievements

विपक्ष के पास न विजन और न उपलब्धि : उमेश

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने विपक्ष की राजनीति को झूठ और भ्रम पर आधारित बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ईमानदार छवि को पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी बताया। कार्यशाला में कार्यकर्ताओं...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाSun, 25 May 2025 07:43 PM
share Share
Follow Us on
विपक्ष के पास न विजन और न उपलब्धि : उमेश

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा है कि विपक्ष के पास न तो स्पष्ट विजन है और ना ही 15 वर्षों के शासन की कोई उल्लेखनीय उपलब्धि है। उनकी पूरी राजनीति झूठ, भ्रम और दुष्प्रचार पर आधारित है। वहीं हमारे पास विकास की मजबूत और प्रमाणित उपलब्धियां हैं। जनसेवा का सशक्त रिकॉर्ड है। सबसे महत्वपूर्ण हमारे नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बेदाग और ईमानदार छवि है, जो हमारी सबसे बड़ी राजनीतिक पूंजी है। श्री कुशवाहा रविवार को जदयू प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में मीडिया, आईटी और प्रवक्ताओं की कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि अगर हम रोज सिर्फ चार प्रमुख उपलब्धियां सोशल मीडिया पर साझा करें, तो शायद दिन कम पड़ जाएं, लेकिन हमारी उपलब्धियां समाप्त नहीं होंगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जिला, प्रखंड और बूथ स्तर पर डिजिटल योद्धा के रूप से सक्रिय और मजबूत उपस्थिति सुनिश्चित करें। कार्यशाला में विधान पार्षद ललन सर्राफ ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे मुख्यमंत्री के विकासात्मक कार्यों को अपने-अपने बूथों तक पहुंचाने का संकल्प लें। आने वाले पांच वर्ष बिहार के विकास के लिए एक ऐतिहासिक अवसर हैं। मौके पर विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, मुख्य प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार, पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल हेगड़े समेत चंदन कुमार सिंह, मनीष कुमार, मनीष कुमार मंडल आदि थे। मंच का संचालन मीडिया सेल के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अमरदीप ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।