Revenue Staff Strike Disrupts Work in Bihar s Nalanda Bhojpur Buxar Rohtas and Kaimur Districts पटना प्रमंडल के पांच जिलों में राजस्व कर्मियों की हड़ताल से काम बाधित, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsRevenue Staff Strike Disrupts Work in Bihar s Nalanda Bhojpur Buxar Rohtas and Kaimur Districts

पटना प्रमंडल के पांच जिलों में राजस्व कर्मियों की हड़ताल से काम बाधित

पटना प्रमंडल के नालंदा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास और कैमूर जिलों में राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल के कारण दाखिल-खारिज और परिमार्जन के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। हड़ताल के कारण लगभग एक लाख मामले लंबित हैं।...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाTue, 20 May 2025 07:32 PM
share Share
Follow Us on
पटना प्रमंडल के पांच जिलों में राजस्व कर्मियों की हड़ताल से काम बाधित

पटना प्रमंडल में पटना जिला को छोड़ शेष पांच में राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल के कारण दाखिल-खारिज और परिमार्जन प्लस से संबंधित कामकाज प्रभावित होने लगा है। राजस्व कर्मचारी अपना अलग कैडर और वेतनमान की वृद्धि को लेकर हड़ताल पर है। इसके कारण अंचलाधिकारियों के यहां से ऑनलाइन स्थानांतरित मामले निस्पादित नहीं हो रहे हैं। इससे एक ओर आमलोगों की परेशानी बढ़ गई है। दूसरी ओर लंबित मामलों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। पटना प्रमंडल के नालंदा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास और कैमूर जिले में राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल से कामकाज प्रभावित हो रहा है। इन जिलों में प्रतिदिन औसतन एक हजार दाखिल-खारिज और परिमार्जन के ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं।

ऑनलाइन आवेदन अंचलाधिकारियों के स्तर से राजस्व कर्मचारियों को स्थानांतरित तो कर दिया जा रहा है, लेकिन राजस्व कर्मचारी ऑनलाइन कामकाज नहीं कर रहे हैं। इससे दाखिल-खारिज और परिमार्जन के मामले बढ़ते जा रहे हैं। वर्तमान में पांचों जिलों में दाखिल-खारिज और परिमार्जन प्लस के लगभग एक लाख मामले लंबित हैं। हालाकि हाल के महीनों में काफी हद तक इसका निपटारा हुआ है, लेकिन अब भी 75 दिनों से अधिक समय से मामले लंबित पड़े हुए हैं। हाल ही में प्रमंडल स्तर पर इसकी समीक्षा भी की गई थी, लेकिन इस बीच राजस्व कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। पिछले एक पखवारे से राजस्व कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इससे ऑनलाइन आवेदनों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हालांकि पटना जिले में हड़ताल का प्रभाव बहुत कम है। एडीएम राजस्व अनिल कुमार का कहना है कि राजस्व कर्मचारी हड़ताल पर नहीं हैं, वे कामकाज कर रहे हैं। सभी अंचलाधिकारियों द्वारा इस संबंध में लिखित दिया गया है कि हड़ताल का पटना जिले में प्रभाव नहीं है। इधर अन्य जिलों में राजस्व कर्मचारियों का ऑनलाइन डोंगल काम नहीं कर रहा है। रोहतास जिले में तो हड़ताल पर रहे कर्मचारियों का डोंगल निष्क्रिय कर दिया गया है ताकि वे हड़ताल टूटने के बाद पिछली तारीख में परिमार्जन और दाखिल-खारिज से संबंधित कोई कामकाज का निपटारा नहीं कर सकें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।