Senior Congress Leader Lal Babu Lal Passes Away at 70 Remembered for Advocacy of Dalit Rights कांग्रेस नेता पूर्व विधान पार्षद लाल बाबू लाल का निधन, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsSenior Congress Leader Lal Babu Lal Passes Away at 70 Remembered for Advocacy of Dalit Rights

कांग्रेस नेता पूर्व विधान पार्षद लाल बाबू लाल का निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लाल बाबू लाल का बुधवार को निधन हो गया। वे 70 वर्ष के थे और किडनी की बीमारी से ग्रस्त थे। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को दीघा घाट पर होगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने उनके निधन पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाWed, 9 April 2025 06:09 PM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस नेता पूर्व विधान पार्षद लाल बाबू लाल का निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधान पार्षद लाल बाबू लाल का बुधवार की सुबह निधन हो गया। वे 70 वर्ष के थे। किडनी की बीमारी से ग्रसित होने के बाद वे पटना के निजी अस्पताल में भर्ती थे। गुरुवार को दीघा घाट पर अंतिम संस्कार होगा। इससे पहले उनका पार्थिव शरीर गुरुवार को विधान परिषद और प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम लाया जाएगा। उनके निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार सहित पार्टी नेताओं ने गहरा शोक जताया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वे आजीवन दलित वर्ग के उत्थान के लिए कार्य करते रहे। विभिन्न मंचों और पार्टी फोरम पर उनके हक की आवाज उठाते रहे। उनके निधन से हमने कांतिकारी अभिभावक खो दिया। लालबाबू लाल बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुंगेरी लाल के भतीजे थे। कम उम्र में वे विधान पार्षद बने थे। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू, सांसद तारिक अनवर, डॉ. शकील अहमद खान, डॉ. मदन मोहन झा, सुशील पासी, शाहनवाज आलम, देवेन्द्र यादव, डॉ. हरखू झा, मोती लाल शर्मा, कृपानाथ पाठक, प्रेमचन्द्र मिश्रा, राजेश राठौड़, अजय चौधरी, ब्रजेश प्रसाद मुनन, जमाल अहमद भल्लू, आनंद माधव, ज्ञान रंजन, डॉ. स्नेहाशीष वर्द्धन पांडेय, शिशिर कौंडिल्य, निधि पांडेय ,सत्येन्द्र कुमार सिंह, प्रदुम्न यादव, संजीव सिंह, राज छविराज और अरविन्द लाल रजक ने भी शोक जताया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।