अधिकतम तापमान 40 डिग्री
पूर्णिया में शनिवार को वर्ष का सबसे गर्म दिन रहा, अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पछिया हवा के कारण प्रचंड गर्मी महसूस हुई। आज बादल छाने और...

पूर्णिया। चालू वर्ष का सबसे गर्म महसूस किया जाने वाला दिन शनिवार रहा। अधिकतम तापमान लगभग 40 डग्रिी सेल्सियस के पास चला गया। अधिकतम तापमान 39.8 डग्रिी सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.9 डग्रिी सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शनिवार को 7 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे की दर से पछिया हवा चलने के कारण दोपहर में प्रचंड गर्मी महसूस की गई। दोपहर में इतनी प्रचंड गर्मी हुई कि लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे थे। शनिवार को सुबह की आद्रता 67 प्रतिशत और शाम की आद्रता 39 प्रतिशत हो गई थी। आद्रता का कम होना पछिया हवा बताई जा रही है।
आज बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश संभव: पूर्णिया में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या गरज-चमक की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 से 35 डग्रिी सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डग्रिी सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। आर्द्रता का स्तर 45 प्रतिशत से 60 प्रतिशत के बीच रह सकता है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं और स्थानीय स्तर पर बन रहे चक्रवातीय दबाव के प्रभाव से पूर्णिया, कटिहार और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।