Virat Kshatriya Conference Celebrates Babu Veer Kunwar Singh Victory in Purnia क्षत्रिय संगठनों का बने महासंघ, दिल्ली चलने का आहृवान, Purnia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsVirat Kshatriya Conference Celebrates Babu Veer Kunwar Singh Victory in Purnia

क्षत्रिय संगठनों का बने महासंघ, दिल्ली चलने का आहृवान

कलाभवन में कार्यक्रम: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कलाभवन में बुधवार को बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह सह विराट क्षत्रिय सम्मेलन किया गया।

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाThu, 24 April 2025 04:56 AM
share Share
Follow Us on
क्षत्रिय संगठनों का बने महासंघ, दिल्ली चलने का आहृवान

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कलाभवन में बुधवार को बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह सह विराट क्षत्रिय सम्मेलन किया गया। इसकी अध्यक्षता अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. महेन्द्र सिंह तंवर ने की। कलाभवन में आयोजित इस समारोह में जिले के साथ अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में क्षत्रिय संगठन के नेता पहुंचे थे। इस मौके पर पूर्व सांसद आनन्द मोहन सिंह ने कहा कि देश भर के क्षत्रिय संगठनों का महासंघ बने और अपनी इसके जरिए अपनी आवाज को दिल्ली तक पहुंचाएं। उन्होंने दिल्ली पहुंचने का भी आहवान किया। उन्होंने कहा कि हमारे सम्मान आज दांव पर लगे हैं। स्वाभिमान की लड़ाई है।इसलिए एकजुट होने की जरूरत है। तैयार हो जाईये और पूर्णिया से दिल्ली चलिए। इसके लिए सीधा संकल्प लीजिए। इसकी शुरुआत और नींव पूर्णिया से पड़ी है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने अपने समाज के लिए लड़ाई लड़ी उनका आज अपमान हो रहा है। महापुरुषों को गाली देना फैशन हो गया है। यह बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने एकजुटता बनाए रखने को कहा। इससे पूर्व पूर्णिया के पूर्व सांसद उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने कहा की सेवा की भावना अपने अंदर ले आइए। जरूरतमंद की सेवा किजिए। सेवा के भावना को आगे लाईये। इस मौके पर उन्होंने कश्मीर घाटी के पहलगाम में आंतकवादियों के द्वारा निर्दोष लोगों की हत्या की घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि पूरी उम्मीद है की केन्द्र सरकार कठोर से कठोर कदम उठायेगी। इसे जड़ से सम्माप्त करने के लिए कदम उठाएं। राष्ट्रीय राजपूत करनी सेना के अध्यक्ष शिला सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने संगठन को एकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आपकी एकता ही ताकत है। इसे बनाए रखिए। मौके पर शिवहर के सांसद लवली आनन्द ने कहा कि यह वीरों और महापुरुषों की धरती है। इसे समझने की जरूरत है। इसलिए समाज की विकृति को भी दूर करने की जरूरत है। उन्होंने लोगों को नशा से दूर रहने, दहेज प्रथा आदि से दूर रहने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि महापुरुषों को गाली-गलौज देने वालों के खिलाफ सख्त कानून बनना चाहिए। उन्होंने एकता पर भी जोर दिया और कहा कि महापुरुषों के आदर्श मार्ग पर चलें। उत्तराखंड से राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के अध्यक्ष शेर सिंह राणा ने कहा कि अपनी ताकत को समझिए। राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने कहा कि महापुरुषों के अपमान करने वाले के खिलाफ पुख्ता इलाज होना चाहिए। इसलिए 9 मई को दिल्ली पहुंचें। उन्होंने कहा की ईडब्लूएस का सरलीकरण और क्षेत्रीय कल्याण बोर्ड का निर्माण हो। इस मौके पर संयुक्त करणी सेना के अध्यक्ष राज शेखावत ने भी संगठन को एकता बनाए रखने पर जोर दिया। शिवहर के विधायक चेतन आनन्द आदि ने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की तरफ से 15 सूत्री मांगों का प्रस्ताव रखा। इससे पूर्व विजयोत्सव का शुभारंभ बाबू वीर कुंवर सिंह स्मारक पर माल्यार्पण से किया गया। मंच का संचालन माधव सिंह ने किया जबकि समापन संबोधन राजीव सिंह ने किया। इस मौके पर शिवराज सिंह, शिवानी सिंह आदि भी मंच पर मौजूद थे।

.................................

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।