डॉ. अम्बेडकर का जीवन दर्शन हमारे लिए एक विशेष महत्त्व
सर्व नारायण सिंह राम कुमार सिंह महाविद्यालय में एन. एस. एस. के द्वारा डॉ. भीम राव अम्बेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में छात्रों को संविधान की प्रस्तावना का पाठ करवाया गया और अम्बेडकर के...

सहरसा हिन्दुस्तान संवाददाता। सर्व नारायण सिंह राम कुमार सिंह महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना (एन. एस. एस.) द्वारा डॉ. भीम राव अम्बेडकर की जयंती धूम-धाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी। कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राओं के बीच राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. कपिलदेव कुमार पासवान ने भारतीय संविधान के प्रस्तावना का पाठ करवाते हुए उसे जीवन में उतारने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर का जीवन दर्शन हमारे लिए एक विशेष महत्त्व रखता है जो यह सिखाता है कि हमें हर परिस्थिति में अपने लक्ष्य को प्राप्त करना चाहिए चाहे लाख परेशानियां आए, साथ-साथ अम्बेडकर ने जो स्त्रियों के लिए कार्य किया उसके लिए उन्होंने अम्बेडकर की सराहना की। अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार सिन्हा ने अम्बेडकर के जीवन व उनके विचार पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वो धर्म, धर्म नहीं है जो मानव के अधिकारों का हनन करें। खेल पदाधिकारी डॉ. राम नरेश पासवान ने कहा कि अगर अम्बेडकर जी नहीं होते तो देश मे दलितों, शोषितों पीड़ितों का जीवन स्तर कभी भी नहीं बदल पाता। कार्यक्रम में मानव शास्त्र के डॉ. अशोक पांडेय ने बाबा साहेब डॉ. भीम राव अम्बेडकर के महान योगदान के बारे में विस्तार से वर्णन किया। कार्यक्रम में डॉ. रचिता सोनी कुमारी, रितेश, सौरव, कल्पना, चांदनी, मनीष, उदय, ओमप्रकाश पंडित, रमेश , रॉकी, रीता, वैष्णवी, वनिता, मीनू, आस्था, दीपा, दुर्गेश, रूपा, चंदा, रेखा, मनीषा आदि छात्र और छात्राओं के साथ -साथ अन्य शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।