कांग्रेस कार्यालय में संगोष्ठी आयोजित
सहरसा में कांग्रेस कार्यालय में भीम शक्ति संवाद और हर घर झंडा के तहत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। वरिष्ठ नेता डॉ. तारानंद सादा ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि देते हुए संविधान और सामाजिक न्याय के महत्व पर...

सहरसा। कांग्रेस कार्यालय में भीम शक्ति संवाद और हर घऱ झंडा के मद्देनजर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। वरीय नेता डॉ तारानंद सादा ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि एक महान व्यक्तित्व को याद करने के लिए इकट्ठा हुए है। जिनका नाम सुनते ही भारत के संविधान, सामाजिक न्याय और समानता की भावना हमारे मन में जाग उठती है। उन्होंने भारत के संविधान की रचना करते समय यह सुनिश्चित किया कि देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, न्याय और स्वतंत्रता का अधिकार प्राप्त हो। संविधान को मोदी जी , भाजपा व संघ मिटाना चाह रही है। कोआर्डिनेटर संजय महाराज ने कहा कि कांग्रेस संविधान पर विश्वास रखती है। मौके पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक और कोसी प्रभारी भरत शंकर जोशी, कार्यकारी अध्यक्ष तारनी ऋषि देव, मो नईम उद्दीन, रामसागर पाण्डेय, कुमार हीरा प्रभाकर, मनोज कुमार मिश्र, मो मजनू हैदर कैश, राम शरण कुमार, सत्य नारायण चौपाल, प्रेम लाल सादा, सुदीप कुमार सुमन, प्रो संजीव कुमार झा, मो माहताब आरिफ,संजय कुमार सिंह, डॉ अबुल फरह सालजी,गमन कुमार सिंह,अनिल कुमार मिस्त्री,जवाहर झा,बैधनाथ झा,दीवाकांत गिरी, आशा देवी, प्रतिभा सिंह डोली, इला देवी पासवान, पविया देवी,मृत्युंजय सिंह, शोभा कांत झा,संजय यादव अमीन, माधव मुखिया, दीपक प्रसाद साहू, रंजीत सिंह, उदय यादव, मंगल झा, वीरेंद्र ऋषि, सूरज ऋषि, विंडो राम, मो अफ़रोज़ आलम, मिशवाह जक्की, राम प्रवेश सादा, गोपाल प्रसाद मिश्रा, जितेंद्र रॉय आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।