Madhubura District Tops Revenue Collection in Kosi Division Registration प्रमंडल में सबसे अधिक राजस्व प्राप्त कर मधेपुरा शीर्ष पर पहुंचा, Saharsa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSaharsa NewsMadhubura District Tops Revenue Collection in Kosi Division Registration

प्रमंडल में सबसे अधिक राजस्व प्राप्त कर मधेपुरा शीर्ष पर पहुंचा

सहरसा के निबंधन विभाग में पिछले वित्तीय वर्ष में मधेपुरा जिला सबसे अधिक राजस्व संग्रह करने वाला रहा। कुल 1 लाख 2 हजार 295 दस्तावेज निबंधित हुए, जिससे 358 करोड़ 86 लाख से अधिक राशि प्राप्त हुई। मधेपुरा...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहरसाSun, 13 April 2025 04:19 AM
share Share
Follow Us on
प्रमंडल में सबसे अधिक राजस्व प्राप्त कर मधेपुरा शीर्ष पर पहुंचा

सहरसा। निबंधन विभाग में पिछले वत्तिीय वर्ष में प्रमंडल के तीनों जिलों में मधेपुरा जिला राजस्व संग्रह करने में टॉपर रहा। जिसके बाद सुपौल और सहरसा जिला का स्थान रहा। तीनों जिलों में कुल 1 लाख 2 हजार 295 दस्तावेज निबंधन किये गये। जिससे विभाग को कोसी प्रमंडल से 3 सौ 58 करोड़ 86 लाख से अधिक राशि प्राप्त हुई । मधेपुरा जिला ने लक्ष्य के विरुद्ध 99.14 प्रतिशत से अधिक राजस्व प्राप्त की है। जबकि सुपौल 92.84 एवं सहरसा जिले 92.69 प्रतिशत राजस्व संग्रहण किया। कोसी प्रमंडल में 8 निबंधन कार्यालय है। जहां जमीन की खरीद बक्रिी सहित डीड व विवाह निबंधन कार्य होता है। अप्रैल 24 से मार्च 25 तक सभी जिला निबंधन कार्यालय से प्राप्त डाटा के अनुसार मधेपुरा जिले के मधेपुरा व उदाकिशुनगंज निबंधन कार्यालय ने मिलकर 38883 दस्तावेजों को निबंधित करते 119.49 करोड़ से अधिक राजस्व प्राप्त किया। वहीं सहरसा एवं सिमरी बख्तियारपुर निबंधन कार्यालय ने मिलकर 34022 दस्तावेज निबंधित करते 134 करोड़ 14 लाख से अधिक राजस्व की वसूली की। जबकि सुपौल जिले के सुपौल, गणपतगंज, त्रिवेणीगंज, नर्मिली निबंधन कार्यालय द्वारा 29390 दस्तावेजों का निबंधन किया और 105 .23 करोड़ से अधिक रूपए जमीन खरीद बक्रिी व अन्य दस्तावेज निबंधन से प्राप्ति की है।

प्रमंडल तहत विभन्नि निबंधन कार्यालय को लक्ष्य और प्राप्ति: जानकारी अनुसार सहरसा निबंधन कार्यालय को 115.54 करोड़ का लक्ष्य विभाग द्वारा दिया गया था। जिसमें सहरसा निबंधन कार्यालय ने 25083 दस्तावेज निबंधित कर 106.48 करोड़ राजस्व की प्राप्ति की। वहीं सिमरी बख्तियारपुर निबंधन कार्यालय को 29.17 करोड़ लक्ष्य नर्धिारित किया गया था। जिसमें 8939 दस्तावेज निबंधित कर 27.65 करोड़ वसूली की। जबकि मधेपुरा निबंधन कार्यालय को लगभग 80 करोड़ का लक्ष्य था। जिसमें 22383 दस्तावेज कर 76.34 करोड़ एवं उदाकिशुनगंज निबंधन कार्यालय 40.57 करोड़ लक्ष्य के विरुद्ध 16500 दस्तावेज निबंधित कर 43.15 करोड़ वसूली किये। इधर सुपौल निबंधन कार्यालय ने 54.1 करोड़ लक्ष्य के विरुद्ध 10704 दस्तावेज निबंधित व 50.7 करोड़, गणपतगंज निबंधन कार्यालय 31.54 करोड़ लक्ष्य व 9247 रज्ट्रिरी कर 27.24 करोड़, त्रिवेणीगंज निबंधन कार्यालय 31.54 करोड़ लक्ष्य व 6453 निबंधन कर 17.42 करोड़ तथा नर्मिली निबंधन कार्यालय को 10 करोड़ 20 करोड़ लक्ष्य दिया गया था। जिसमें 2986 दस्तावेज निबंधित कर 9.9 करोड़ राजस्व वसूली की।

प्रमंडल तहत नर्मिली डिविजन राजस्व में प्रथम और उदाकिशुनगंज दूसरे स्थान पर : प्रमंडल के आठ निबंधन कार्यालय में सबसे अधिक नर्मिली प्रथम व उदाकिशुनगंज दूसरे स्थान पर रहा।

कोट: कोसी प्रमंडल के सभी निबंधन कार्यालय ने अच्छा कार्य किया गया। जिससे राजस्व की वसूली बेहतर हुई है।-मो जावेद अंसारी, सहायक निबंधक महानिरीक्षक कोसी प्रमंडल

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।