Dalit Teen Beaten by Panchayat Head Over Lychee Plucking Dispute उजियारपुर : मुखिया पर दलित किशोर की पिटाई का केस दर्ज, Samastipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsDalit Teen Beaten by Panchayat Head Over Lychee Plucking Dispute

उजियारपुर : मुखिया पर दलित किशोर की पिटाई का केस दर्ज

उजियारपुर प्रखंड के पतैली पश्चिमी पंचायत के मुखिया चंद्रशेखर सिंह चौरसिया ने एक दलित किशोर की पिटाई की। किशोर की मां ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है। किशोर ने धूप से बचने के लिए मुखिया के बागीचे में...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरThu, 22 May 2025 05:02 AM
share Share
Follow Us on
उजियारपुर : मुखिया पर दलित किशोर की पिटाई का केस दर्ज

उजियारपुर प्रखंड के पतैली पश्चिमी पंचायत के मुखिया चंद्रशेखर सिंह चौरसिया द्वारा लीची तोड़ने को लेकर गांव के एक दलित किशोर के साथ की गई पिटाई का मामला तूल पकड़ने लगा है। मामले में किशोर की मां कौशल्या देवी पति बबलू पासवान द्वारा उजियारपुर थाना में पिटाई करने के साथ ही दलित उतप्रिरण की धाराएं में केस दर्ज करवाया है। दर्ज केस में आवेदिका ने मुखिया पर उस समय किशोर की पिटाई का आरोप लगाया है, जब किशोर ने कड़ी धूप के चलते मुखिया के बागीचा में पेड़ की छांव में बैठा हुआ था। इसी दौरान मुखिया ने डंडे से पिटाई कर जख्मी कर दिया।

वहीं दूसरी ओर मुखिया ने भी अपने ऊपर जानलेवा हमला करने व बंधक बनाकर मारपीट करने के आरोप लगाते हुए किशोर के परिजनों पर केस दर्ज करवाया है। इधर मामले में उजियारपुर एसएचओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना को लेकर दोनों ओर से केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि घटना को लेकर मुखिया चन्द्रशेखर सिंह ने डाक से आया आवेदन के आधार पर उनका भी केस दर्ज कर लिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।