Grand Ram Charit Manas Mahayagna to Begin in Khanpur with Kalash Shobha Yatra 1008 श्री राम चरित मानस महायज्ञ को आज निकलेगा कलश शोभा यात्रा, Samastipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsGrand Ram Charit Manas Mahayagna to Begin in Khanpur with Kalash Shobha Yatra

1008 श्री राम चरित मानस महायज्ञ को आज निकलेगा कलश शोभा यात्रा

खानपुर के शोभन पंचायत के बसंतपुर गांव में 18 से 26 अप्रैल तक श्री राम चरित मानस महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। कलश शोभा यात्रा आज बुढ़ी गंडक नदी से 551 कन्याओं द्वारा कलश भरने के साथ शुरू होगी। महायज्ञ...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरThu, 17 April 2025 01:29 AM
share Share
Follow Us on
1008 श्री राम चरित मानस महायज्ञ को आज निकलेगा कलश शोभा यात्रा

खानपुर। खानपुर प्रखंड के शोभन पंचायत के बसंतपुर गांव में 18 अप्रैल से 26 तक आयोजित श्री श्री 1008 श्री राम चरित मानस महायज्ञ की शुरुआत को ले कर आज कलश शोभा यात्रा निकलेगा। इस महायज्ञ के मुख्य आयोजक शिव शंकर झा ने बताया कि गुरुवार सुबह आठ बजे बुढ़ी गंडक नदी से 551 कन्याओं द्वारा कलश भरा जाएगा। यह कलश, शोभा यात्रा के साथ खानपुर प्रखंड के गांवों में भ्रमण के बाद यज्ञ स्थल पर लाया जाएगा। 18 अप्रैल से 26 अप्रैल तक अयोध्या हनुमानगढ़ी के संत सह इस महायज्ञ के अध्यक्ष श्री श्री 108 श्री आचार्य भरत दास जी महाराज द्वारा यज्ञ भूमि पूजन एवं हवन, वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ किया जाएगा। दोपहर ढ़ाई बजे से अयोध्या के संत श्री श्री 108 आचार्य जगतगुरु राघवाचार्य जी महाराज के द्वारा राम कथा का प्रवचन होगा। वहीं रात्रि में वृंदावन धाम का प्रसिद्ध रासलीला का आयोजन होगा। इस महायज्ञ के मुख्य आयोजक शिव शंकर झा ने बताया कि इस कलश शोभायात्रा एवं महायज्ञ में भाग लेने के लिए 19 पंचायत वाला खानपुर प्रखंड के सभी गांव सहित अन्य प्रखंड के भी गांवों के लोगों को आमंत्रण पत्र भेजा गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।