मारपीट की घटना में महिला हुई गंभीर रूप से जख्मी
कल्याणपुर गांव में शुक्रवार को आपसी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इस घटना में महफूज आलम की पत्नी सहाना खातुन (28) गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक...
Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरFri, 18 April 2025 07:29 PM

कल्याणपुर। क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर गांव में शुक्रवार को आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जिसकी पहचान कल्याणपुर गांव के महफूज आलम की पत्नी सहाना खातुन (28) के रूप में हुई। जिसके बाद उसे स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां जख्मी महिला का प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।