लोक अदालत की तैयारी को लेकर चर्चा
रोसड़ा में आगामी 8 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए एडीजे अशोक कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में पैनल अधिवक्ताओं की बैठक हुई। एडीजे ने अधिक से अधिक सुलहनीय...
रोसड़ा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देशानुसार आगामी 8 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत आयोजन को सफल बनाने के लिए गुरुवार को एडीजे प्रथम सह अनुमंडल विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में पैनल अधिवक्ताओं के साथ बैठक आहूत की गई। इसमें अनुमंडल विधिक सेवा समिति के सचिव श्यामनाथ साह, पैनल अधिवक्ता अनन्त कुमार राय, गंगा नंद ठाकुर, अरविंद कुमार झा, उमा रानी सिन्हा, अरविंद कुमार यादव, शिव प्रसाद कर्ण, सत्येंद्र प्रसाद सहनी, विनोद कुमार सिंह, दीपक शर्मा, दयाशंकर झा, राजेश कुमार झा, नवीन कुमार सिंह, सरिता कुमारी, पुष्पांजलि कुमारी, कुमारी रानी एवं मनोज कुमार आदि ने भाग लिया। संबोधित करते हुए एडीजे ने कहा कि अधिक से अधिक सुलहनीय वाद को चिन्हित कर उभय पक्ष को शीघ्र नोटिस तामिल कराया जाए ताकि अधिक से अधिक मामलों का निपटारा हो सके। पैनल अधिवक्ताओं से न्यायालय में प्री-सीटिंग कराकर पक्षकारों को सुलह के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।