मारपीट की महिला ने दर्ज कराई प्राथमिकी
डेहरी, एक संवाददाता।वी, रिया कुमारी उनके लड़का को पकड़ ली व गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगी। लड़के के रोने की आवाज सुन

डेहरी, एक संवाददाता। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जमुहार निवासी सरिता देवी ने गांव के ही लोगों पर मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस को बतायी कि उनका लड़का विशाल कुमार गांव के ही दुकान से किराना सामान लाने गया था। उसी समय मनोज राम, संगीता देवी, रिया कुमारी उनके लड़का को पकड़ ली व गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगी। लड़के के रोने की आवाज सुनकर वह दौड़ी तो पीछे से सिकंदर राम, पिंकी देवी अपने हाथ में लिए लोहे की रड से उस पर वार किया। जिससे उसका सिर फट गया। सोने का आभूषण छीन लिया। बचाने आए पति की भी लाठी-डंडे से पिटाई की गई।
प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।