एससी एवं एसटी कल्याण विभाग का योजना का आकार 44 गुना बढ़ा
(पेज चार)हा तथा जनता दल यूनाइटेड अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रामप्रवेश राम भी मौजूद थे। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री

सासाराम, नगर संवाददाता। सासाराम पहुंचे बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं जद यू के वरीय नेता संतोष कुमार निराला ने मंगलवार को प्रेसवार्ता को संबोधित किया। प्रेसवार्ता में जनता दल यूनाइटेड के जिलाध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा तथा जनता दल यूनाइटेड अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रामप्रवेश राम भी मौजूद थे। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दलित और पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए सबसे अधिक कार्य किया है। अपने शासनकाल के प्रारंभ से ही उन्होंने राज्य के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की स्थिति में सुधार और उन्हें सामाजिक आर्थिक एवं शैक्षणिक रूप से मजबूत करने से के उद्देश्य से एक स्वतंत्र अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग का गठन किया।
यह विभाग अप्रैल 2007 से ही कार्यरत है। इस विभाग की योजना का आकार पिछले 18 वर्षों में लगभग 44 गुणा हो गया है। मंत्री ने सीएम के कार्य को गिनाया। कहा कि राज्य में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए राज्य आयोग का गठन नीतीश कुमार ने किया। इसके अलावा अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के रूप में आर्थिक सहायता प्रदान करना शुरू किया। ओबीसी और ईबीसी के लिए कई योजनाएं शुरू की। जिसमें जननायक कर्पूरी ठाकुर अत्यंत पिछड़ा वर्ग कल्याण छात्रावास योजना ,मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग तथा अत्यंत पिछड़ा वर्ग मेधावृत्ति योजना, पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय उच्च विद्यालय योजना, प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण योजना, मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग मेधावृत्ति योजना, मुख्यमंत्री अत्यंत पिछड़ा वर्ग सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना शामिल हैं। भीम संवाद रथ चलाया गया बताया कि सीएम के निर्देशानुसार प्रदेश के 115 विधानसभा क्षेत्र में 24 दिसंबर 2024 से बाबा साहब भीम संवाद रथ चलाया जा रहा था। प्रदेश की दलित जनता के उत्थान कल्याण और विकास के लिए मुख्यमंत्री ने इस रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इस भीम संवाद रथ का उद्देश्य पूरे प्रदेश के दलितों को जागृत करना तथा उनके राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी देना था। विगत 13 मई 2025 को पटना जिले के फुलवारी विधानसभा के सकरैचा पंचायत में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी के प्रतिमा स्थल पर इस संवाद रथ का समापन हुआ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।