पत्नी की हत्या मामले में पति गिरफ्तार
चेनारी, एक संवाददाता।ने गुप्त सूचना के आधार पर पति संतोष पाल को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि मृतक के भाई उत्तर

चेनारी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में दो दिन पूर्व एक विवाहिता की हत्या मामले में पुलिस ने रविवार की रात्रि पति को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि उक्त गांव में एक 35 वर्षीय महिला की शव गांव से एक किलोमीटर दूर एक नहर के नाला से बरामद किया गया था। मृतिका की पहचान उक्त गांव निवासी संतोष पाल की पत्नी सरोज देवी के रूप में की गई थी। रविवार की रात्रि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पति संतोष पाल को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि मृतक के भाई उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जमानिया गायघाट निवासी पिंटू पाल ने पति समेत चार लोगों को अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी थी।
गिरफ्तार आरोपी ने अपना संलिप्ता स्वीकार की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।