भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
रोहतास,एक संवाददाता। रंगा यात्रा रोहतास गायत्री मंदिर से होते हुए आसवानी नदी तक निकाली गई। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विवेक बहादुर ने कहा कि कहा

रोहतास,एक संवाददाता। भारतीय सेना के पराक्रम और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर रोहतास मंडल इकाई के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विवेक बहादुर और नगर मंडल अध्यक्ष दीपक कश्यप के संयुक्त नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा रोहतास गायत्री मंदिर से होते हुए आसवानी नदी तक निकाली गई। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विवेक बहादुर ने कहा कि कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर जो करारा जवाब दिया है, वह देश की सुरक्षा और स्वाभिमान का प्रतीक है। मौके पर सतीश गुप्ता,विशाल देव,रामनाथ सिंह,अमरनाथ कुमार ,महेंद्र पासवान, सुधीर सिंह,कृष्ण नन्दन सिंह उर्फ टुन्नी सिंह, कृष्णा साह आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।