Panic in Godari as Snake Found in Residential Area - Swift Rescue by Environment Club नाग के बच्चे का किया गया सफल रेस्क्यू, Sasaram Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSasaram NewsPanic in Godari as Snake Found in Residential Area - Swift Rescue by Environment Club

नाग के बच्चे का किया गया सफल रेस्क्यू

काराकाट, हिन्दुस्तान टीम।काराकाट, हिन्दुस्तान टीम। नगर पंचायत क्षेत्र गोड़ारी में तब अफरातफरी मच गई, जब नाग का बच्चा घनी आबादी वाले क्षेत्र में एक घर में घुम रहा था। जिससे देखकर घर वाले भयभीत हो गए।...

Newswrap हिन्दुस्तान, सासारामSun, 25 May 2025 07:02 PM
share Share
Follow Us on
नाग के बच्चे का किया गया सफल रेस्क्यू

काराकाट, हिन्दुस्तान टीम। नगर पंचायत क्षेत्र गोड़ारी में तब अफरातफरी मच गई, जब नाग का बच्चा घनी आबादी वाले क्षेत्र में एक घर में घुम रहा था। जिससे देखकर घर वाले भयभीत हो गए। परेशान होकर वन विभाग से मदद की गुहार लगाई। मौके पर पहुंचे बिहार पर्यावरण संरक्षण अभियान के जिला समन्वयक सह युवा पर्यावरण संरक्षण क्लब गोड़ारी अध्यक्ष शिवम कुमार ने उसका सुरक्षित रेस्क्यू कर वन विभाग की एसआई प्रीति कुमार को सकुशल सौंप दिया। बताया कि बढ़ते तापमान और उमस भरी गर्मी के कारण सांप ठंड की तलाश में भटक कर रिहायशी इलाकों में आ जाते हैं। यहां इन्हें आसानी से छोटे जीव आहार के लिए मिल जाते हैं।

जिससे ये गर्मी के दिनों में मानव बस्ती की तरफ रुख करते हैं। बताया कि इस सर्प का स्थानीय नाम गेहूंमन है। जिसे भारतीय नाग, स्पेक्टल कोबरा के नाम से जाना जाता है। जो कि जहरीला होता है। इसके काटने पर तंत्र मंत्र के चक्कर में नहीं पड़े। तुरंत नजदीकी स्वास्थ केंद्र जाएं। फोटो नंबर- 13 कैप्शन- रेस्क्यू किये गए सांप के साथ युवा पर्यावरण संरक्षण क्लब के लोग।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।