Police Enforces Strict No Entry on NH-120 Ahead of PM Modi s Visit नो एंट्री के उल्लंघन मामले में नौ वाहनों से 45 हजार रुपया जुर्माना वसूला, Sasaram Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSasaram NewsPolice Enforces Strict No Entry on NH-120 Ahead of PM Modi s Visit

नो एंट्री के उल्लंघन मामले में नौ वाहनों से 45 हजार रुपया जुर्माना वसूला

नासरीगंज, एक संवाददाता। का उलंघन करने वाले नौ प्रतिबंधित वाहनों से थानाध्यक्ष के द्वारा 45 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार

Newswrap हिन्दुस्तान, सासारामWed, 21 May 2025 06:18 PM
share Share
Follow Us on
नो एंट्री के उल्लंघन मामले में नौ वाहनों से 45 हजार रुपया जुर्माना वसूला

नासरीगंज, एक संवाददाता। बिक्रमगंज-नासरीगंज एनएच-120 पर प्रतिबंधित वाहनों को पुलिस ने सख्ती बरतते हुए नो इंट्री पर लगाम लगा दिया है। गौरतलब हो कि 30 मई को बिक्रमगंज में पीएम मोदी का आगमन होना है। इसके तहत सख्ती बरती जा रही है। दाऊदनगर मोड़ के पास थानाध्यक्ष अमित कुमार पूरे दल बल के साथ नो इंट्री का पालन कराने में जुटे हुए हैं। मंगलवार की देर शाम में नो इंट्री का उलंघन करने वाले नौ प्रतिबंधित वाहनों से थानाध्यक्ष के द्वारा 45 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि जोरावरपुर पुल से लेकर पडुरी तक नो इंट्री का सख्ती से पालन कराने को ले जगह-जगह पुलिस बल तैनात किए गए हैं।

इसके बावजूद कई वाहन चालक नो इंट्री का उलंघन करते हुए भागने के चक्कर में थे जिसे पकड़ कर जुर्माना वसूला गया। इस दौरान नौ प्रतिबंधित वाहनों से 45 हजार जुर्माना वसूला गया हैं। आगे भी नो इंट्री का उलंघन करने वाले वाहनों से जुर्माना वसूला जाएगा। मौके पर एसआई भूषण पासवान, बैजनाथ कुमार, शबनम कुमारी, रूपम कुमारी, राहुल कुमार, रमैया राम, एएसआई विनोद कुमार, अंजय कुमार, रामकुमार, विनोद कुमार राम, पीटीसी अश्विनी कुमार सिंह, संजय कुमार व डायल 112 पुलिस टीम, चौकीदार सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे। फोटो नंबर-5 फोटो कैप्शन- नो एंट्री का पालन कराते पुलिसकर्मी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।