Tractor-Bike Collision in Chenari Leaves Two Seriously Injured ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में दो घायल, हालत गंभीर, Sasaram Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSasaram NewsTractor-Bike Collision in Chenari Leaves Two Seriously Injured

ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में दो घायल, हालत गंभीर

(पेज तीन)सी हरि सिंह यादव के 45 वर्षीय पुत्र जितेंद्र सिंह शामिल हैं। दोनों की हालत गंभीर है। बताया जाता है कि ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना 112

Newswrap हिन्दुस्तान, सासारामMon, 12 May 2025 04:48 PM
share Share
Follow Us on
ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में दो घायल, हालत गंभीर

चेनारी, एक संवाददाता। चेनारी-कुदरा स्टेट हाईवे पर इंडिया गेट के समीप सोमवार को ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मियों में चेनारी थाना क्षेत्र के हाट्टा गांव निवासी अशोक सिंह का 25 वर्षीय पुत्र रंजन सिंह यादव और उल्हो गांव निवासी हरि सिंह यादव के 45 वर्षीय पुत्र जितेंद्र सिंह शामिल हैं। दोनों की हालत गंभीर है। बताया जाता है कि ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना 112 डायल कर पुलिस को दी गई। पुलिस ने आनन-फानन में दोनों घायलों को अपने ही गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेनारी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों के द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि बाइक सवार रंजन सिंह यादव और जितेंद्र सिंह परसथुआ थाना क्षेत्र के सरेया गांव से शादी समारोह से कुदरा के रास्ते चेनारी आ रहे थे। इसी दौरान उक्त स्थल पर अचानक ट्रैक्टर गांव की तरफ मुड़ गया और अनियंत्रित होकर बाइक ने ट्रैक्टर में आकर टक्कर मार दी। घायल रिश्ते में मामा-भगीना बताए जाते हैं। घायल रंजन यादव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेनारी में निजी गार्ड के पद पर अस्पताल में तैनात हैं। मां स्वास्थ्य विभाग में आशा के पद पर कार्यरत है। घटना की जानकारी जैसे ही गांव में पहुंचे तो सैकड़ो की संख्या में लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि पुलिस बल भेज दी गई थी। पुलिस के अधिकारी के द्वारा अपने ही वाहन से दोनों घायलों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।