बाजार में खरीदारी करने आयी लड़की का अपहरण
पुपरी में एक लड़की का अपहरण कर लिया गया जब वह नानी के घर से आवश्यक सामान खरीदने आई थी। उसके पिता ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। अपहरणकर्ताओं ने 11 मई को लड़की के मोबाइल से फोन कर 2 लाख रुपए की मांग...
Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ीTue, 20 May 2025 01:57 AM

पुपरी। नानी के घर से पुपरी बाजार में आवश्यक सामान खरीदने आयी लड़की का अपहरण कर लिया गया। इस घटना को लेकर अपहृता के पिता ने थाने में एफआईआर कराई है। पुलिस को दिए गए आवेदन में लड़की के पिता ने बताया है कि नानी के घर से बाजार गयी थी जो वापस नही लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ भी पता नही चल सका है। इस बीच 11 मई को लड़की के मोबाइल से फोन आया। इसमें दो लाख रुपए देने की मांग की गई। रुपए नही देने पर जान माल की क्षति पहुंचाने का धमकी दी गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।