Unseasonal Rainfall Causes Severe Damage to Wheat Crops in Sitamarhi मानसून पूर्व बारिश से किसानों के सामने मुसीबत, Sitamarhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSitamarhi NewsUnseasonal Rainfall Causes Severe Damage to Wheat Crops in Sitamarhi

मानसून पूर्व बारिश से किसानों के सामने मुसीबत

सीतामढ़ी में मानसून पूर्व बारिश से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। गेहूं की फसल, जो कटाई की स्थिति में थी, बारिश के कारण बर्बाद हो गई। किसान खेतों में फसल सुखाने का प्रयास कर रहे हैं। मौसम विभाग ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ीSat, 12 April 2025 02:24 AM
share Share
Follow Us on
मानसून पूर्व बारिश से किसानों के सामने मुसीबत

सीतामढ़ी। जिले में मानसून पूर्व बारिश में किसानों के सामने नई मुसीबत खड़ी कर दी है। बुधवार और गुरुवार को हुई बारिश से गेहूं की तैयार फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। एक तरफ किसान खेतों में लगी गेहूं काटने में लगे हुए थे तो दूसरी तरफ गेहूं की थ्रेसिंग कर रहे थे। अचानक मौसम ने करवट बदला और झमाझम बारिश होने लगी। दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया। खासकर शुक्रवार के दिन मौसम में गर्मी अधिक नहीं रही। बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रिकार्ड किया गया। उधर किसानों की मां ने तो बारिश से सबसे अधिक नुकसान गेहूं फसल को हुआ है किसान बिंदेश्वरी महतो सूरज प्रकाश यादव विनोद मंडल संतोष सिंह नेक बताया कि इस बारिश से गेहूं मक्का सहित दलहन एवं तिलहन फसल का नुकसान हुआ है।

बची हुई फसलों को बचाने में जुटे किसान :

बेमौसम बारिश के कारण किसानो को भारी नुकसान पहुंचा है। खेतों के अलावा खलिहान में रखी गई गेहूं के फसलों की बर्बाद होने की जानकारी सामने आ रही है। दो दिनों में हुई बारिश से किसानों को आर्थिक तौर पर काफी नुकसान हुआ है। किसान खेत में लगे पानी से कटे गेहूं के फसल को सुखी जगह पर रखकर सूखाने का काम कर रहे हैं। किसानों ने बताया कि अनुमान के अनुसार गेहूं फसल चालीस फीसदी से अधिक नुकसान हुआ है।

जारी किया अलर्ट :

मौसम विभाग कितनी ओर से जारी अलर्ट के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। साथ ही वज्रपात की भी संभावना जताई गई है।

कराई जा रही सर्वेक्षण :

कृषि विभाग के द्वारा जिले में बारिश से हुई तबाही की फसलों की सर्वेक्षण कराई जा रही है। जिला कृषि पदाधिकारी बृजेश कुमार ने बताया कि सर्वेक्षण के लिए सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है। प्रखंड समन्वयक एवं कृषि सलाहकार क्षति की सर्वेक्षण कर रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।