Darbhanga s Low Cost Overbridge Construction Begins Enhancing Connectivity लो कॉस्ट ओवरब्रिज का जल्द लोकार्पण : सांसद, Darbhanga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsDarbhanga s Low Cost Overbridge Construction Begins Enhancing Connectivity

लो कॉस्ट ओवरब्रिज का जल्द लोकार्पण : सांसद

दरभंगा में सभी आरोबी का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। दोनार गुमटी के पास लो कॉस्ट ओवरब्रिज का निर्माण जल्द शुरू होगा। लहेरियासराय में यह ओवरब्रिज तैयार है और इसके लोकार्पण की प्रक्रिया शुरू की गई...

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाSat, 12 April 2025 05:11 AM
share Share
Follow Us on
लो कॉस्ट ओवरब्रिज का जल्द लोकार्पण : सांसद

दरभंगा। दरभंगा शहर में एक साथ सभी आरोबी का नर्मिाण कार्य किया जा रहा है। दोनार गुमटी के पास लो कॉस्ट ओवरब्रिज का काम शुरू करने के लिए रेलवे अधिकारियों को नर्दिेशित किया गया है। लहेरियासराय में लो कॉस्ट ओवरब्रिज बनकर तैयार है। इसके शीघ्र लोकार्पण के लिए पहल शुरू कर दी गई है। ये बातें शुक्रवार को सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक तथा रेलवे स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कही। सांसद ने कहा कि लगभग छह करोड़ की लागत से 325 मीटर लंबा तथा लगभग साढ़े तीन मीटर चौड़ा यह लो कॉस्ट ओवरब्रिज दरभंगा के लोगों के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने कहा कि दरभंगा में दल्लिी मोड़ गुमटी. कगवा गुमटी, लहेरियासराय चट्टी गुमटी व पंडासराय गुमटी पर नर्मिाणाधीन आरोबी को शीघ्र पूरा करने के लिए रेल अधिकारियों तथा संवेदक को नर्दिेशित किया जा चुका है।

दोनार गुमटी पर आरोबी नर्मिाण की प्रक्रिया की औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। शीघ्र ही इस आरोबी का नर्मिाण कार्य शुरू किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।