Murder Incitement Case Woman Files FIR Against Panchayat Head and Others in Bhagwanpur Hat महिला ने मुखिया व अन्य पर एफआईआर दर्ज कराया , Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsMurder Incitement Case Woman Files FIR Against Panchayat Head and Others in Bhagwanpur Hat

महिला ने मुखिया व अन्य पर एफआईआर दर्ज कराया

भगवानपुर हाट में एक महिला बच्ची देवी ने पंचायत मुखिया प्रिया सिंह और अन्य पर हत्या के लिए उकसाने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। महिला ने आरोप लगाया कि उसकी छोटी बहू समता देवी ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानTue, 6 May 2025 02:28 PM
share Share
Follow Us on
 महिला ने मुखिया व अन्य पर एफआईआर दर्ज कराया

भगवानपुर हाट, एसं। थाना क्षेत्र के बड़कागांव की एक महिला ने पंचायत की मुखिया व अन्य लोगों के खिलाफ घर पर पहुंच हत्या के लिए उकसाने को लेकर पंचायत की मुखिया व अन्य पर मारपीट करने तथा हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराया है। इस मामले में पीड़ित महिला बच्ची देवी ने थाने में आवेदन देकर हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए रविवार को एफआईआर दर्ज कराया है। अपने आवेदन में पीड़ित महिला ने कहा है कि उनकी छोटी बहू समता देवी ने घर में ताला लगा कर बंद कर दिया था। इस मामले में उसने अपनी छोटी बहू समता देवी, पंचायत की मुखिया प्रिया सिंह, उनके पति विकास सिंह उर्फ दीपक सिंह, नदुआं के राहुल सिंह को नामजद व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराया है।

उसने कहा है कि ये सभी लोग उसके दरवाजे पर पहुंचे और मारपीट करने लगे। उनकी छोटी बहू समता देवी के साथ आए मुखिया व अन्य लोगों कहा कि मारपीट कर इसकी हत्या कर दो ताकि सभी संपत्ति तुम्हारी हो जाएगी। वहीं इस मामले में एक पक्ष के समता देवी के आवेदन पर पहले हीं एफआईआर दर्ज किया गया है। इसमें पूर्व मुखिया के पति सत्येन्द्र कुमार राम, विद्या महतो, सुनील महतो, भगवान प्रसाद व शिवजी साह को आरोपित किया गया है। इस मामले में दोनों पक्षों के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।