राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत कर बढ़ाया मान
बड़हरिया की शगुफ्ता नाज ने स्टेट ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर अपने प्रखंड और जिले का नाम रोशन किया है। माता-पिता के निधन के बाद अपने मामा के घर रहकर कठिन मेहनत की है। वह अब राष्ट्रीय...

बड़हरिया, एक संवाददाता। आज के दौर में बेटियां शिक्षा के क्षेत्र हो या खेल जगत हो अपनी काबलियत का पहचान देकर एक ऊंची उड़ान भर रही है।जो स्टेट स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक खेल के माध्यम से अपना नाम ऊंचा कर रही है। इस तरह प्रखंड के लौवान गांव के कलीमुद्दीन अहमद उर्फ बिकाऊ मियां के भगिनी शगुफ्ता नाज स्टेट ग्रेपलिंग में गोल्ड मेडल जीतकर स्टेट में जिला का ही नाम रौशन नहीं किया बल्कि वह अपने प्रखंड बड़हरिया का नाम राज्य में रौशन किया है। बचपन में माता - पिता के निधन के बाद अपने मामा के घर लौवान रहकर शगुफ्ता नाज कठिन परिश्रम से यह मुकाम हासिल किया है, जो ग्रेपलिंग राज्य स्तरीय मुकाबला राज्य के वीएन शर्मा ग्राउंड दानापुर में 17 मई से 18 मई तक आयोजित किया गया था।
जिसमें शगुफ्ता नाज अंदर 17 खिलाड़ी में भार ग्रेपलिंग और निगी ग्रेपलिंग में लखीसराय, भोजपुर के खिलाड़ी को हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया है, जो नासिक में 18 वां राष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में 29 मई और एक जून को बिहार का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। हालांकि अपनी जीवन में सात पदक जीतने वाली शगुफ्ता नाज बच्चियों के लिए एक आइकन बन चुकी है। बता दें कि 2023 में हरियाणा के सोनीपत में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेकर स्वर्ण पदक जीत कर सीवान का नाम रौशन किया था। 2024 में ग्रेपलिंग में लखीसराय में आयोजित प्रतियोगिता में दो पदक जीता था। रोहतक के ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में एक स्वर्ण और एक कसय पदक जीता था। वही इस उपलब्धि के लिए सामाजिक कार्यकर्ता सह विधान सभा प्रभारी डॉ अशरफ अली और डॉ साइका नाज ने बताया कि स्गुफ्ता नाज ने ग्रेपलिंग में एक नई उड़ान से एक नई पहचान बनाकर एक मुकाम हासिल किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।