Funding Resumes for Mansarovar Lake Project Completion Expected by Year-End मानसरोवर झील का होगा निर्माण, Supaul Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsFunding Resumes for Mansarovar Lake Project Completion Expected by Year-End

मानसरोवर झील का होगा निर्माण

वीरपुर में मानसरोवर झील के निर्माण का कार्य फिर से शुरू होने की उम्मीद जग गई है। विभाग ने आवश्यक वित्तीय सहायता प्रदान की है, जिससे काम का स्थगन समाप्त हो गया है। अब उम्मीद है कि साल के अंत तक झील का...

Newswrap हिन्दुस्तान, सुपौलSun, 11 May 2025 03:40 AM
share Share
Follow Us on
मानसरोवर झील का होगा निर्माण

वीरपुर, एक संवाददाता। पैसे के अभाव में मानसरोवर झील का रुका काम फिर से शुरू होने की आश जग गई है। विभाग की ओर से पैसे उपलब्ध कराये गए है। अब उम्मीद की जा सकती है कि साल के अंत तक झील का काम पूरा हो जायेगा और आम लोगो के लिए इसे खोल दिया जायेगा। जानकारी हो कि राशि के अभाव मे झील का काम बीते डेढ़ से बंद पड़ा हुआ है। झील का 70 प्रतिशत से अधिक का काम पूरा हो जाने के बाद राशि के अभाव में काम अटक जाने से लोगो को भारी निराशा हुई है। झील निर्माण की शुरुआत साल 2020 जून महीने में हुई थी।

पहले चरण मे 10 करोड़ की राशि उपलब्ध कराई गई थी। बाद में घेराबंदी के लिए भी एक करोड़ 14 लाख की राशि आई पर उसके बाद राशि के अभाव में झील का काम रोकना पड़ा। पर पुन: राशि उपलब्ध होने से झील का कार्य पूरा होने की आश फिर से जग गई है। रेंज ऑफिसर अजय कुमार ठाकुर कहते है कि पीने के पानी, बगीचा एवं मानसरोवर के अंदर बनने वाले ब्रिज एवं अन्य सौंदर्यीकराण के कार्य शुरू किये जायेंगे। उम्मीद है साल के अंत तक मानसरोवर झील आमलोगों के लिए खोल दिया जायेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।