Woman dies after falling from bike daughter injured बाइक से गिरकर महिला की मौत, बेटी घायल, Supaul Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsWoman dies after falling from bike daughter injured

बाइक से गिरकर महिला की मौत, बेटी घायल

छातापुर | एसं/एप्र थाना क्षेत्र के रजवाड़ा के पास एसएच पर बुधवार की शाम सड़क

Newswrap हिन्दुस्तान, सुपौलFri, 19 March 2021 04:30 AM
share Share
Follow Us on
बाइक से गिरकर महिला की मौत, बेटी घायल

छातापुर | एसं/एप्र

थाना क्षेत्र के रजवाड़ा के पास एसएच पर बुधवार की शाम सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। मृतका सुनीता मिड्िल स्कूल, प्रखंड कॉलोनी में रसोइया थी।

बुधवार को सुनीता देवी अपनी दो माह की बेटी रिया को गोद में लेकर अपने भाई के साथ बाइक से मायके अररिया जिले के कुशहर गांव से ससुराल करहवाना आ रही था। रजवाड़ा के पास एक बछड़ा को बचाने के क्रम में बाइक असंतुलित हो गयी। इससे सुनीता और उसकी बेटी रिया बाइक से नीचे सड़क पर गिर घायल हो गई। ग्रामीणों ने दोनों को पीएचसी में भर्ती कराया।

महिला की गंभीर स्थिति को देखकर डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। घायल को परिजन बाहर ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। महिला के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका का पति फुलचंद ठाकुर मजदूरी कर अपने परिवार भरण पोषण करता है।

अचानक ही इस परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतका के पति ने बताया कि उसे पांच बेटियां है। इसमें सबसे छोटी बेटी दो माह की है।

एचएम गुंजन देवी ने बताया कि दुर्घटना में मौत की जानकारी गुरुवार सुबह मिली। इसके बाद वह और स्कूल के सभी शिक्षक मृतका के घर गये और आर्थिक सहयोग का भरोसा दिया। रसोईया की मौत की जानकारी अधिकारियों को दी गई है। साधनसेवी रूपेश कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में रसोईया के मौत की जानकारी मिली है। विभाग की ओर से मृतका के आश्रितों को चार लाख की राशि दिलाई जाएगी। इसके लिए स्कूल के एचएम को मृत्यु प्रमाण पत्र और आश्रय प्रमाण पत्र बनाने के लिए कहा गया है।

सुनीता की मौत के बाद गमगीन उसके पति, सास व छोटे-छोटे बच्चे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।