सुपौल : हर घर तिरंगा झंडा अभियान शुरू
सुपौल में युवा कांग्रेस के सचिव लक्ष्मण कुमार झा ने हर घर तिरंगा झंडा कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यकारी जिलाध्यक्ष राज नारायण गुप्ता ने कहा कि यह अभियान पूरे जिले में चलाया जाएगा। कार्यक्रम का...
Newswrap हिन्दुस्तान, सुपौलWed, 23 April 2025 05:36 AM

सुपौल। युवा कांग्रेस के बिहार प्रदेश सचिव लक्ष्मण कुमार झा ने मंगलवार को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जय संविधान चौपाल कार्यक्रम के माध्यम से सदर प्रखंड के बलहा पंचायत में हर घर तिरंगा झंडा का कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यकारी जिलाध्यक्ष राज नारायण गुप्ता ने कहा कि हम लोग लगातार अब हर घर झंडा पूरे जिले में लगाने का काम करेंगे। अभियान की शुरुआत मंगलवार को कर दी गई है। मौके पर भवेश झा, मो. सफीक थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।