BSEB bihar board 12th science result 2025: बिहार बोर्ड इंटर साइंस का रिजल्ट यहां से करें चेक
- बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड आज बिहार बोर्ड इंटर साइंस का रिजल्ट जारी हो चुका है। स्टूडेंट्स बिहार बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com/career/results/bihar-board-result पर भी रिजल्ट देख सकते हैं।

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड आज बिहार बोर्ड इंटर साइंस का रिजल्ट जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स बिहार बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com/career/results/bihar-board-result पर भी रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए आप इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। इस साल 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 1 से 15 फरवरी 2025 तक हुआ था। इसमें 1292313 लाख छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। इनमें 6,41,847 लड़कियां और 6,50,466 लड़के हैं।
पिछले वर्ष बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 23 मार्च 2025 को जारी किया गया था। साइंस स्ट्रीम से सिवान स्थित जीएम उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज केछात्र मृत्युजंय कुमार ने 96.20 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया था। इसके बाद छपरा जिले के श्री यमुनाचारी उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज दरियापुर की सिमरन गुप्ता और एच/एस सिंहवाहिनी, सीतागढ़ी स्कूल के वरुण कुमार 95.40 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहें थे। एस/एस बरौली, गोपालगंज विद्यालय के प्रिंस कुमार ने 95.20 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे पायदान पर रहें थे। पिछले साल साइंस स्ट्रीम से टॉप 5 में 11 स्टूडेंट्स शामिल थे। पिछले वर्ष साइंस स्ट्रीम का पासिंग पर्सेंटेज 87.80 प्रतिशत था। लड़कों की तुलना में लड़कियों का पासिंग पर्सेंटेज ज्यादा था। बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी होने के बाद परिणाम से असंतुष्ट छात्र-छात्राएं स्क्रूटनी के लिए भी अप्लाई कर सकेंगे। स्क्रूटनी के लिए स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
पिछले वर्ष साइंस स्ट्रीम में 32,58,48 स्टूडेंट्स फर्स्ट डिविजन से पास हुए थे। सेकेंड डिविजन से 20,97,05 स्टूडेंट्स को उत्तीर्ण किया गया था। 12वीं साइंस स्ट्रीम में थर्ड डिविजन से पास होने वाले विद्यार्थियों की संख्या 6,455 थी।