JEE Main: How much percentile required to get admission in BTech from NIT expected cutoff opening closing rank JEE Main : NIT से BTech के लिए कितने पर्सेंटाइल की जरूरत, देखें संभावित कटऑफ, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़JEE Main: How much percentile required to get admission in BTech from NIT expected cutoff opening closing rank

JEE Main : NIT से BTech के लिए कितने पर्सेंटाइल की जरूरत, देखें संभावित कटऑफ

  • NIT BTech Admission 2025: एनआईटी में एडमिशन के लिए जरूरी पर्सेंटाइल अंक एनआईटी, चुनी गई इंजीनियरिंग ब्रांच, अभ्यर्थी की कैटेगरी और उस समय के कंपीटीशन पर निर्भर करेंगे।

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 26 March 2025 10:48 PM
share Share
Follow Us on
JEE Main : NIT से BTech के लिए कितने पर्सेंटाइल की जरूरत, देखें संभावित कटऑफ

JEE Main NIT BTech Admission 2025: भारत में कुल 31 एनआईटी (राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान) हैं जो जेईई मेन रैंक के आधार पर बीई/बीटेक और इंटीग्रेटेड बीटेक कोर्सेज में दाखिला देते हैं। इन एनआईटी संस्थानों में जोसा काउंसलिंग प्रक्रिया के जरिए एडमिशन मिलता है। आमतौर पर स्टूडेंट्स आईआईटी के बाद एनआईटी संस्थानों को विकल्प चुनते हैं। यहां का पैकेज अच्छा रहता है। प्लेसमेंट के चांस भी ज्यादा रहते हैं। इंजीनियरिंग रैंकिंग में एनआईटी त्रिची 9वें पायदान पर रहा था। इससे यह टॉप 10 रैंकिंग में शामिल होने वाला अकेला गैर आईआईटी संस्थान बन गया था। इससे आप एनआईटी संस्थानों की अहमियत का अंदाजा लगा सकते हैं।

शैक्षणिक वर्ष 2025 में किसी विशिष्ट एनआईटी में एडमिशन के लिए आवश्यक अंक एनआईटी, चुनी गई इंजीनियरिंग ब्रांच, अभ्यर्थी की कैटेगरी और उस समय के कंपीटीशन पर निर्भर करेंगे। यहां जानें कितने परसेंटाइल पर टॉप एनआईटी में दाखिला संभव हो सकता है

टॉप 3 एनआईटी व जेईई मेन परसेंटाइल (संभावित)

एनआईटी व जेईई परसेंटाइल रेंज

एनआईटी त्रिची 97.8 - 99.8

एनआईटी सुरथकल 97.1 - 99.8

एनआईटी राउरकेला 95.6 - 99.5

एनआईटी वारंगल 97.4 - 99.9

एनआईटी कालीकट 97.3 - 99.6

एनआईटी त्रिची के जईई मेन परसेंटाइल स्कोर

एनआईटी त्रिची में आमतौर पर 99.8 से 97.8 के बीच परसेंटाइल पाने वाले को एडमिशन मिलता है।

ब्रांच ओपनिंग रैंक क्लोजिंग रैंक

केमिकल इंजीनियरिंग 7616 19178

सिविल इंजीनियरिंग 19131 30998

कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग 1196 4178

इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग 6688 9043

इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग 2712 6799

इंस्ट्रूमेंटेशन और नियंत्रण इंजीनियरिंग 9828 14032

मैकेनिकल इंजीनियरिंग 9290 14173

मैटालर्जिकल एंड मैटिरियल्स इंजीनियरिंग 18454 25195

प्रोडक्शन इंजीनियरिंग 14697 23337

एनआईटी सुरथकल में आमतौर पर 97.1 से 99.8 के बीच पर्सेंटाइल पाने वाले को एडमिशन मिलता है।

ब्रांच ओपनिंग रैंक क्लोजिंग रैंक

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस 2836 3505

केमिकल इंजीनियरिंग 9458 16375

सिविल इंजीनियरिंग 10933 25282

कम्प्यूटेशनल और डेटा साइंस 3437 4148

कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग 1084 2628

इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग 5417 7521

इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग 2763 4872

इंफोर्मेशनल टेक्नोलॉजी 2911 3877

मैकेनिकल इंजीनियरिंग 3340 12856

मैटालर्जिकल एंड मैटिरियल्स इंजीनियरिंग 7527 24523

माइनिंग इंजीनियरिंग 21936 34731

ये भी पढ़ें:JEE Main : NIT में BTech CSE की सबसे कम कटऑफ कितनी रही

एनआईटी राउरकेला में आमतौर पर 95.6 से 99.5 के बीच पर्सेंटाइल पाने वाले को एडमिशन मिलता है।

ब्रांच ओपनिंग रैंक क्लोजिंग रैंक

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस 7885 12325

बायो मेडिकल इंजीनियरिंग 18347 44273

बायो टेक्नोलॉजी 22123 34087

सिरेमिक इंजीनियरिंग 36043 42172

सिरेमिक इंजीनियरिंग और एम.टेक इंडस्ट्रियल सिरेमिक (5 वर्ष, बैचलर और मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी (ड्यूल डिग्री)) 45521 51317

केमिकल इंजीनियरिंग 20094 25851

केमिकल इंजीनियरिंग (5 वर्ष, बैचलर और मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी (दोहरी डिग्री)) 21848 28870

सिविल इंजीनियरिंग 25338 32946

कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग 2379 7801

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 13084 18305

इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग 8119 12873

इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग 11845 15182

फूड प्रोसेसिंग इंजीनियरिंग 38722 45352

इंडस्ट्रियल डिजाइन 26976 31444

मैकेनिकल इंजीनियरिंग 9600 21690

मैटालर्जिकल एंड मैटिरियल्स इंजीनियरिंग 23197 34496

मैटालर्जिकल एंड मैटिरियल्स इंजीनियरिंग ( 5 वर्षीय बैचलर एंड मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी ड्यूल डिग्री) - 41527 46142

माइनिंग इंजीनियरिंग 24429 38674

माइनिंग इंजीनियरिंग (5 वर्ष, बैचलर ऑफ मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी ड्यूल डिग्री) 39054 43397