Kerala DHSE Plus 2 Result 2025: केरल 12वीं एचएसई रिजल्ट 2025 जारी, 77.81% छात्र हुए पास
Kerala 12th result 2025: डायरेक्टोरेट ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (DHSE) की ओर से आज 22 मई 2025 को केरल +2 या HSE या कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है।

DHSE Kerala Plus Two Result 2025: डायरेक्टोरेट ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (DHSE) की ओर से आज 22 मई 2025 को केरल +2 या HSE या कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट results.hse.kerala.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी। इस वर्ष केरल कक्षा 12वीं का पास प्रतिशत 77.81% रहा है। पिछले वर्ष की तुलना केरल 12वीं रिजल्ट में गिरावट दर्ज की गई है।
Kerala DHSE Plus 2 Result 2025 Direct Link
पिछले वर्ष केरल 12वीं रिजल्ट का पास प्रतिशत 78.69% रहा था जो कि इस वर्ष के रिजल्ट से 0.88% अधिक है। इस वर्ष केरल 12वीं परीक्षा में कुल 3,70,642 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें से 2,88,394 छात्रों को ही परीक्षा में सफल घोषित किया गया है।
इस वर्ष साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत 83.5% दर्ज किया गया है, वहीं आर्ट्स स्ट्रीम के स्टूडेंट्स का पास पर्सेंटेज 69.16% रहा है। कॉमर्स स्टूडेंट्स का पास पर्सेंटेज 74.21% दर्ज किया गया है। केरल के सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 73.23% रहा है।
Kerala DHSE Plus 2 Result 2025: केरल बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें-
1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले केरल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.hse.kerala.gov.in पर जाएं।
2. इसके बाद होम पेज पर आपको 12वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा।
3. इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें।
4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
रिजल्ट 2025 में निम्नलिखित जानकारियों को जरूर चेक करें-
1. छात्र का नाम
2. छात्र की जन्मतिथि
3. माता-पिता का नाम
4. परीक्षा का नाम एवं बोर्ड
5. प्राप्त अंक
6. कुल अंक
7. पासिंग स्टेटस
8. स्कूल का नाम
9. छात्र का रोल नंबर
10. पासिंग डिविजन