MPESB: मध्य प्रदेश में ग्रुप 4 के 966 पदों पर भर्ती, जानें कब व कैसे करें अप्लाई
- MPESB Group 4 Recruitment 2025: एमपीईएसबी ग्रुप 4 के विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

MPESB Group 4 Recruitment 2025: मध्य प्रदेश परीक्षा बोर्ड द्वारा एमपीईएसबी ग्रुप 4 के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस भर्ती अभियान में एमपीईएसबी ग्रुप 4, स्टेनोग्राफर, असिस्टेंट ग्रेड-3 स्टेनोटाइपिस्ट, समेत अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस भर्ती अभियान से जुड़ी कुछ जरूरी बातें-
एमपीईएसबी ग्रुप 4 2025 वैकेंसी डिटेल्स: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा यह भर्ती अभियान लेक्चरर के कुल 966 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है, जिसकी लास्ट डेट 17 मार्च, 2025 तय की गई है। अगर आप फॉर्म में सुधार करना चाहते हैं तो 22 मार्च, 2025 तक कर सकते हैं।
सेलेक्शन प्रोसेस: एमपीईएसबी ग्रुप 4 2025 भर्ती में शामिल उम्मीदवारों का चुनाव लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। जानकारी अनुसार, लिखित परीक्षा 3 मई 2025 को आयोजित की जाएगी, जो दो शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 से 11:00 बजे तक व दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 से शाम 5:00 बजे तक चलेगी।
आवेदन शुल्क: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड के इस भर्ती अभियान में अनारक्षित श्रेणी के लिए 500 रुपये का आवेदन शुल्क तय किया गया है। वहीं, एससी/एसटी, ओबीसी और पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के उम्मीदवारों को 250 रुपये का भुगतान करना मान्य होगा।
कैसे करें अप्लाई?
आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं
होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें
इसके बाद ग्रुप 4 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें
स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा
अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म फिल करें
आवेदन शुल्क का भुगतान करें
सभी आवश्यक डॉक्युमेंट्स अपलोड करें
फॉर्म सबमिट करें
भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें
एमपीईएसबी ग्रुप 4 2025 भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in को विजिट करें