NEET 2025 paper analysis: Students says Physics was tough in NEET UG 2025 NEET UG paper analysis:भौतिकी के प्रश्नों में उलझे अभ्यर्थी, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़NEET 2025 paper analysis: Students says Physics was tough in NEET UG 2025

NEET UG paper analysis:भौतिकी के प्रश्नों में उलझे अभ्यर्थी

NEET exam 2025: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की ओर से नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) का आयोजन रविवार को प्रयागराज के 43 केंद्रों पर हुआ। दोपहर दो से शाम पांच बजे तक परीक्षा हुई। 98 फीसदी इनकी उपस्थिति रही।

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान, प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता।Mon, 5 May 2025 06:24 AM
share Share
Follow Us on
NEET UG paper analysis:भौतिकी के प्रश्नों में उलझे अभ्यर्थी

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की ओर से नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) का आयोजन रविवार को प्रयागराज के 43 केंद्रों पर हुआ। दोपहर दो से शाम पांच बजे तक परीक्षा हुई। 98 फीसदी इनकी उपस्थिति रही। जिले में 20638 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इनमें 20121 नीट में शामिल हुए। जबकि 517 ने परीक्षा छोड़ दी।

परीक्षार्थियों के मुताबिक, पिछले साल की तुलना में भौतिक विज्ञान का प्रश्नपत्र कठिन रहा। वहीं, जीव विज्ञान और रसायन विज्ञान के प्रश्नपत्र सामान्य रहे। सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए थे। केंद्रों पर परीक्षार्थियों के जूते और छात्राओं के रबर बैंड उतरवाए गए। नीट यूजी परीक्षा चार विषयों- फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी और जूलॉजी से जुड़े प्रश्न पूछे गए। प्रत्येक विषय में दो खंड ए और बी रहते हैं। कुछ 180 प्रश्न परीक्षा में थे, प्रत्येक प्रश्न चार अंकों का था, इसलिए परीक्षा कुल 720 अंकों की रही। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को चार अंक दिए जाएंगे। हालांकि, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा।

पेपर औसतन सही रहा है। रसायन और भौतिक विज्ञान में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। मैंने नीट के लिए कई दिनों पहले से तैयारी शुरू कर दी थी।- बालाजी मिश्र

भौतिक विज्ञान का प्रश्नपत्र कठिन रहा। जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान में के प्रश्न सामान्य रहे। बाकी प्रश्नपत्र अच्छा हुआ। उम्मीद है कि अच्छी रैंक आएगी। - मानसी सिंह

भौतिक विज्ञान के प्रश्न काफी कठिन रहे। पिछले साल की तुलना में इस बार पेपर कठिन रहा। तैयारी करने वालों के लिए पेपर आसान रहा।- इंसा अंसारी

पेपर सरल रहा, लेकिन प्रश्न घुमा के पूछे गए थे। समझने में परेशानी हुई। भौतिक विज्ञान के कुछ प्रश्न कठिन थे, लेकिन कुछ प्रश्न काफी सरल भी रहे।- साक्षी

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , Wbbse Result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर |