RBSE 12th Toppers Marksheet: राजस्थान बोर्ड 12वीं के टॉपर्स की मार्कशीट देखें, अपना भी रिजल्ट यहां से करें डाउनलोड
RBSE 12th Board Toppers: राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा में साइंस स्ट्रीम की प्रीति ने पूरे राज्य में सबसे अधिक अंक 99.80% हासिल कर टॉप किया है। प्रीति के सभी विषयों में हिंदी को छोड़कर 100 मार्क्स हासिल किए हैं।

RBSE 12th Board Toppers Marksheet: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से आज 22 मई 2025 को आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2025 जारी कर दिया गया है। परीक्षा में उपस्थित छात्र अपना राजस्थान बोर्ड रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा में साइंस स्ट्रीम की प्रीति ने पूरे राज्य में सबसे अधिक अंक 99.80% हासिल कर टॉप किया है। प्रीति के सभी विषयों में हिंदी को छोड़कर 100 मार्क्स हासिल किए हैं। कॉमर्स स्ट्रीम में कंगना कौशलानी ने 99.20% अंक हासिल कर टॉप किया है। वहीं, आर्ट्स में अनुप्रिया राठौड़ ने 99.60% मार्क्स हासिल कर टॉप किया है। आप अपनी मार्कशीट आसानी से लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com पर भी आसानी से रोल नंबर डालकर चेक कर सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड ने बहुत वर्षों के बाद टॉपर्स की लिस्ट जारी की है। इससे पहले राजस्थान बोर्ड आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम के टॉपर्स की लिस्ट नहीं जारी करता था।
कॉमर्स टॉपर-
कॉमर्स स्ट्रीम में कंगना कौशलानी ने 99.20% मार्क्स लाकर राजस्थान राज्य में टॉप किया है। कंगना ने हिंदी, इंग्लिश, बिजनेस स्टडीज और मैथमेटिक्स में 99 अंक हासिल किए हैं। वहीं अकाउंटेंसी में उन्हें 100 में 100 अंक हासिल हुए हैं।

साइंस टॉपर-
साइंस टॉपर प्रीति ने राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 में टॉप किया है। उन्हें 99.80% मार्क्स हासिल हुए हैं। प्रीति का हिंदी में सिर्फ एक अंक कटा हैं। वरना, उनके इंग्लिश, फिजिक्स, बायोलॉजी और केमिस्ट्री में 100 में 100 अंक आए हैं।
आर्ट्स टॉपर-
आर्ट्स में अनुप्रिया राठौड़ ने 99.60% मार्क्स हासिल कर टॉप किया है। उनका इंग्लिश में सिर्फ एक अंक कम हैं। वहीं, हिंदी, राजनीतिक विज्ञान, भूगोल, इंग्लिश लिटरेचर में उन्होंने 100 में 100 अंक प्राप्त किए हैं। आर्ट्स में अनुप्रिया राठौड़ के साथ प्रगति अग्रवाल, प्रियंका और उर्मिला ने भी 99.60% मार्क्स हासिल कर टॉप किया है।
इस वर्ष राजस्थान बोर्ड 12वीं में सबसे ज्यादा पास प्रतिशत कॉमर्स स्ट्रीम का रहा है, कॉमर्स स्ट्रीम के स्टूडेंट्स का पास पर्सेंटेज 99.07% दर्ज किया गया है। इस वर्ष कॉमर्स स्ट्रीम में कुल 28010 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें से 27,750 छात्रों को परीक्षा में सफल घोषित किया गया है।
इसके बाद आर्ट्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत 97.78% रहा है। आर्ट्स स्ट्रीम में कुल 578164 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 565346 छात्रों को सफल घोषित किया गया है। आर्ट्स स्ट्रीम में लड़कियों का पास प्रतिशत 98.42% रहा है तो वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 97.09% रहा है। राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स में 386809 स्टूडेंट्स की फर्स्ट डिविजन आई है। इसमें 163917 लड़के हैं और 222892 लड़कियां हैं।
साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत 94.43% रहा है। आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम में लड़कियों का पास प्रतिशत 99.02 प्रतिशत है, जो लड़कों से बेहतर है। वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 98.07% रहा है।