SSC Stenographer Vacancy: एसएससी सीएचटी परीक्षा 2024 पेपर-2 की एग्जाम डेट और स्टेनोग्राफर वैकेंसी 2024 जारी, Direct Link
- SSC CHT 2024 Paper 2 Exam Dates: एसएससी ने कंबाइंड हिन्दी ट्रांसलेटर परीक्षा 2024 (पेपर-2 वर्णनात्मक) के लिए परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। इसके अलावा, आयोग ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा 2024 की अस्थायी वैकेंसी को भी जारी कर दिया है।

SSC Stenographer C and D Vacancy 2024: कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड हिन्दी ट्रांसलेटर परीक्षा 2024 (पेपर-2 वर्णनात्मक) के लिए परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, कंबाइंड हिन्दी ट्रांसलेटर परीक्षा 2024 (पेपर-2 वर्णनात्मक) का आयोजन 29 मार्च 2025 को किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर नोटिस को चेक कर सकते हैं।
इसके अलावा, आयोग ने स्टेनोग्राफर ग्रेड "सी" और "डी" परीक्षा 2024 की अस्थायी वैकेंसी को भी जारी कर दिया है। नोटिस के अनुसार, स्टेनोग्राफर ग्रेड "सी" के 239 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी और स्टेनोग्राफर ग्रेड "डी" के 1687 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
आयोग ने का रिवीजन 14 फरवरी 2025 को जारी किया था। इसके बाद 3 मार्च को सफल/असफल दोनों उम्मीदवारों का स्कोरकार्ड, फाइनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट भी जारी की थी।
एसएससी के लिए जल्द ही कंबाइंड हिन्दी ट्रांसलेटर परीक्षा 2024 (पेपर-2 वर्णनात्मक) के लिए एडमिट कार्ड को जारी करेगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करना होगा।
SSC CHT 2024 Paper 2 Exam Admit Card 2024: एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें-
1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर लॉगिन करना होगा।
4. अब आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।
5. अब आप एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लीजिए।
6. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।
ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।