GT vs MI Highlights IPL 2025: गुजरात टाइटंस ने शनिवार को मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2025 के नौवें मुकाबले में 36 रनों से हराया। गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 196 रन बनाए, इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 160 रन ही बना सकी। मुंबई की ओर से सूर्यकुमार यादव ने 48 रन की पारी खेली। मुंबई की टूर्नामेंट में लगातार दूसरी हार है, इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टीम को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं गुजरात टाइटंस अपना पहला मुकाबला जीतने में कामयाब रहा।
197 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम को पहले ही ओवर में रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लगा। रोहित 4 गेंद में आठ रन बनाकर आउट हुए। रेयान रिकल्टन 9 गेंद में 6 रन ही बना सके। तिलक वर्मा 36 गेंद में 39 रन बनाकर आउट हुए। रॉबिन तीन रन ही बना पाए। सूर्यकुमार यादव 28 गेंद में 48 रन ही बना सके। हार्दिक पांड्या 11 रन ही बना सके। नमन धीर 18 और मिचेल सैंटनर 18 रन बनाकर नाबाद रहे। गुजरात की ओर से सिराज और कृष्णा ने 2-2 विकेट लिए।
गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 196 रन बनाए हैं। गुजरात के लिए साई सुदर्शन ने सर्वाधिक 63 रन बनाए। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम की शुरुआत अच्छी रही। शुभमन गिल और साई सुदर्शन के बीच पहले विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी हुई। शुभमन गिल 27 गेंद में 38 रन बनाकर आउट हुए। जोस बटलर 24 गेंद में 39 रन बना सके। शाहरुख खान 7 गेंद में 9 रन बनाए। साई सुदर्शन 41 गेंद में 63 रन बनाकर आउट हुए। बोल्ट ने एलबीडब्ल्यू किया। राहुल तेवतिया रन आउट हुए। रदरफोर्ड ने 11 गेंद में 18 और राशिद खान ने 4 गेंद में 6 रन बनाए। साई किशोर आखिरी गेंद पर रन आउट हुए। मुंबई की ओर से हार्दिक पांड्या ने दो, बोल्ट, चाहर, मुजीब और राजू को 1-1 विकेट मिला।
MI: 160/6 (20)
GT: 196/10 (20)
29 Mar 2025, 11:55:12 PM IST
GT vs MI Live score: मुंबई की लगातार दूसरी हार
GT vs MI Live score: सुदर्शन के अर्धशतक के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 36 रन से हराकर मौजूदा सत्र की पहली जीत दर्ज की। मुंबई इंडियंस की दो मैच में यह दूसरी हार है। गुजरात को पहले मैच में पंजाब किंग्स ने 11 रन से हराया था।
29 Mar 2025, 11:36:53 PM IST
GT vs MI Live score: गुजरात टाइटंस ने जीता मुकाबला
GT vs MI Live score: गुजरात टाइटंस ने शनिवार को मुंबई इंडियंस को हराकर आईपीएल 2025 में जीत का खाता खोला है।
29 Mar 2025, 11:24:47 PM IST
GT vs MI Live score: हार्दिक पांड्या भी हुए आउट
GT vs MI Live score: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या 17 गेंद में 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। रबाडा ने उन्हें आउट किया।
29 Mar 2025, 11:13:39 PM IST
GT vs MI Live score: मुंबई का पांचवां विकेट गिरा
GT vs MI Live score: मुंबई इंडियंस को 16वें ओवर में पांचवां झटका लगा है। सूर्यकुमार यादव 28 गेंद में 48 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
29 Mar 2025, 11:00:20 PM IST
GT vs MI Live score: सूर्यकुमार को लगी बाउंसर
GT vs MI Live score: 14वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा के बाउंसर से सूर्यकुमार यादव चोटिल हो गए। हेलमेट के ग्रिल पर गेंद लगने के बाद वह जमीन पर गिर गए। हालांकि ट्रीटमेंट के बाद वह खेलने के लिए तैयार हुए।
29 Mar 2025, 10:58:32 PM IST
GT vs MI Live score: मिन्ज भी हुए आउट
GT vs MI Live score: मुंबई इंडियंस को 13वें ओवर में बड़ा झटका लगा है। मिन्ज 6 गेंद में तीन रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं।
29 Mar 2025, 10:50:46 PM IST
GT vs MI Live score: तिलक वर्मा लौटे पवेलियन
GT vs MI Live score: तिलक वर्मा 36 गेंद में 39 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। प्रसिद्ध कृष्णा ने उन्हें आउट किया।
29 Mar 2025, 10:42:33 PM IST
GT vs MI Live score: मुंबई को जीत के लिए चाहिए 100 रन
GT vs MI Live score: मुंबई इंडियंस को गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत के लिए 54 गेंद में 100 रन चाहिए। तिलक 38 और सूर्यकुमार 27 रन बनाकर खेल रहे हैं।
29 Mar 2025, 10:26:42 PM IST
GT vs MI Live score: मुंबई इंडियंस ने 8 ओवर में बनाए 67 रन
GT vs MI Live score: मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 8 ओवर में दो विकेट खोकर 69 रन बना लिए हैं। तिलक 30 और सूर्यकुमार यादव 19 रन बनाकर खेल रहे हैं।
29 Mar 2025, 10:08:49 PM IST
GT vs MI Live score: सिराज ने रिकल्टन को भी किया आउट
GT vs MI Live score: मोहम्मद सिराज ने रयान रिकल्टन को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। रिकल्टन 9 गेंद में 6 रन ही बना सके।
29 Mar 2025, 09:55:55 PM IST
GT vs MI Live score: मुंबई ने तीन ओवर में बनाए 30 रन
GT vs MI Live score: मुंबई इंडियंस ने तीन ओवर में एक विकेट खोकर 30 रन बना लिए हैं। रयान 5 और तिलक 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।
29 Mar 2025, 09:47:19 PM IST
GT vs MI Live score: रोहित शर्मा लौटे पवेलियन
GT vs MI Live score: मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं। रोहित ने लगातार गेंदों पर दो चौके लगाए लेकिन तीसरी गेंद पर सिराज ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया।
29 Mar 2025, 09:28:04 PM IST
GT vs MI Live score: गुजरात ने मुंबई को दिया 197 रनों का लक्ष्य
GT vs MI Live score: गुजरात टाइटंस ने मुंबई के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 196 रन बनाए हैं। गुजरात के लिए साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 63 रन बनाए।
29 Mar 2025, 09:16:57 PM IST
GT vs MI Live score: गुजरात ने गंवाए तीन गेंद में तीन विकेट
GT vs MI Live score: गुजरात टाइटंस ने तीन गेंद के अंदर तीन विकेट गंवा दिए हैं। 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर साई सुदर्शन आउट हुए, इसके बाद अगले ओवर में राहुल तेवतिया रन आउट हुए। दूसरी गेंद पर रदरफोर्ड 11 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हुए।
29 Mar 2025, 09:12:53 PM IST
GT vs MI Live score: सुदर्शन की दमदार पारी का हुआ अंत
GT vs MI Live score: साई सुदर्शन 41 गेंद में 63 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। ट्रेंट बोल्ट ने उन्हें एलबीडब्ल्यू किया।
29 Mar 2025, 08:57:01 PM IST
GT vs MI Live score: शाहरुख खान सस्ते में हुए आउट
GT vs MI Live score: शाहरुख खान 7 गेंद में 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। हार्दिक पांड्या को दूसरी सफलता मिली है।
29 Mar 2025, 08:49:19 PM IST
GT vs MI Live score: सुदर्शन ने लगाई फिफ्टी
GT vs MI Live score: साई सुदर्शन ने 33 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया है। सुदर्शन ने अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया।
29 Mar 2025, 08:47:59 PM IST
GT vs MI Live score: जोस बटलर लौटे पवेलियन
GT vs MI Live score: बल्लेबाज जोस बटलर 24 गेंद में 39 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। मुजीब ने उन्हें आउट किया।
29 Mar 2025, 08:41:29 PM IST
GT vs MI Live score: गुजरात ने 13 ओवर में बनाए 121 रन
GT vs MI Live score: गुजरात टाइटंस ने 13 ओवर में एक विकेट खोकर 121 रन बना लिए हैं। सुदर्शन 48 और जोस बटलर 32 रन बनाकर खेल रहे हैं।
29 Mar 2025, 08:21:46 PM IST
GT vs MI Live score: गुजरात का पहला विकेट गिरा
GT vs MI Live score: गुजरात को नौवें ओवर में पहला झटका लगा है। कप्तान शुभमन गिल 27 गेंद में 38 रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक ने उन्हें आउट किया।
29 Mar 2025, 08:01:44 PM IST
GT vs MI Live score: गुजरात ने पावरप्ले में बनाए 66 रन
GT vs MI Live score: गुजरात टाइटंस ने बिना विकेट गंवाए 6 ओवर में 66 रन ठोक दिए हैं। शुभमन गिल और सुदर्शन 32-32 रन बनाकर खेल रहे हैं।
29 Mar 2025, 07:48:28 PM IST
GT vs MI Live score: गिल और सुदर्शन की सधी शुरुआत
GT vs MI Live score: शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने गुजरात को बेहतरीन शुरुआत दिलाई है। दोनों के बीच 30 से ज्यादा रन की साझेदारी हो गई है।
29 Mar 2025, 07:33:52 PM IST
GT vs MI Live score: गुजरात की बल्लेबाजी शुरू
GT vs MI Live score: गुजरात की पारी की शुरुआत के लिए शुभमन गिल और साई सुदर्शन क्रीज पर मौजूद हैं। ट्रेंट बोल्ट के पहले ओवर में रन बने।
29 Mar 2025, 07:12:21 PM IST
GT vs MI Live score: गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन):
GT vs MI Live score: गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
29 Mar 2025, 07:07:47 PM IST
GT vs MI Live score: मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन):
GT vs MI Live score: मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, मुजीब उर रहमान, सत्यनारायण राजू
29 Mar 2025, 07:04:06 PM IST
GT vs MI Live score: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस
GT vs MI Live score: मुंबई इंडियंस ने शनिवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। शुभमन गिल के नेतृत्व वाली टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।
29 Mar 2025, 06:47:10 PM IST
GT vs MI Live score: कुछ देर में होगा टॉस
GT vs MI Live score: गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले मुकाबले के लिए टॉस कुछ देर में होने वाला है।
29 Mar 2025, 06:26:15 PM IST
GT vs MI Live score: पॉइंट्स टेबल में कौन आगे
GT vs MI Live score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे आगे है। टीम ने दोनों मैच जीते हैं। मुंबई इंडियंस की टीम आठवें और गुजरात की टीम नौवें स्थान पर है।
29 Mar 2025, 06:05:21 PM IST
GT vs MI Live score: जसप्रीत बुमराह की होगी वापसी?
GT vs MI Live score: जसप्रीत बुमराह पूरी तरह फिट नहीं हैं और उनकी वापसी को लेकर संशय बरकरार है। जयवर्धने ने कहा कि बुमराह अभी भी बीसीसीआई ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओए)’ में अपनी पीठ की चोट से उबर रहे हैं।
29 Mar 2025, 05:34:16 PM IST
GT vs MI Live score: सूर्यकुमार यादव का खराब फॉर्म
GT vs MI Live score: मुंबई इंडियंस, भारत और मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन पिछले कुछ मैचों में खराब रहा है। उन्होंने 10 मैचों में 119 रन बनाए थे। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने 48 रन बनाए। सीएसके के खिलाफ उन्होंने 26 गेंद में 29 रन बनाए। अहमदाबाद में उनके पास बड़ा स्कोर बनाने का मौका होगा।
29 Mar 2025, 05:07:51 PM IST
GT vs MI Live score: विग्नेश पुथुर पर भी होंगी सबकी नजरें
GT vs MI Live score: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ स्पिनरों की मददगार पिच पर कलाई के स्पिनर विग्नेश पुथुर ने अपनी प्रतिभा से प्रभावित किया। लेकिन उनकी असली परीक्षा गुजरात टाइटंस के खिलाफ बल्लेबाजी के लिए आसान पिच पर होगी।
29 Mar 2025, 04:41:55 PM IST
GT vs MI Live score: सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा पर होगा दबाव
GT vs MI Live score: बल्लेबाजी के लिए आसान पिच पर गुजरात के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का प्रदर्शन अहम होगा। वह पिछले कुछ समय से लय में नहीं है और पंजाब के खिलाफ उन्होंने 54 रन लुटा दिए। प्रसिद्ध कृष्णा भी इस मैच में प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। दोनों गेंदबाजों को विकेट नहीं मिला था।
29 Mar 2025, 03:51:57 PM IST
GT vs MI Live score: हार्दिक की होगी वापसी
GT vs MI Live score: हार्दिक भारतीय क्रिकेट में मौजूदा समय में इकलौते तेज गेंदबाजी हरफनमौला है। वह गेंद और बल्ले दोनों में किसी एक से भी मैच पर बड़ा प्रभाव डालने की क्षमता रखते हैं। उनकी वापसी का मतलब है कि रॉबिन मिंज को शायद बाहर बैठना होगा। मिंज अपने पहले मैच में चेन्नई के खिलाफ चेपॉक मैदान की मुश्किल पिच पर संघर्ष करते दिखे। हार्दिक को धीमी ओवर गति के कारण एक मैच का प्रतिबंध लगा था।
29 Mar 2025, 03:33:37 PM IST
GT vs MI Live score: मुंबई इंडियंस स्क्वॉड
मुंबई इंडियंस: हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रॉबिन मिंज, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), श्रीजीत कृष्णन (विकेटकीपर), बेवोन जैकब्स, तिलक वर्मा, नमन धीर, विल जैक्स, मिशेल सेंटनर, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, वीएस पेनमेत्सा, अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब उर रहमान, जसप्रीत बुमराह।
29 Mar 2025, 03:28:43 PM IST
GT vs MI Live score: गुजरात टाइटंस स्क्वॉड
GT vs MI Live score: गुजरात टाइटंस टीम: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, अरशद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, शेरफेन रदरफोर्ड, ग्लेन फिलिप्स, ईशांत शर्मा, अनुज रावत, वॉशिंगटन सुंदर, महिपाल लोमरोर, जयंत यादव, निशांत सिंधु, कुलवंत खेजरोलिया, करीम जानत, गेराल्ड कोएत्ज़ी, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़
29 Mar 2025, 02:48:45 PM IST
GT vs MI Live score : गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस
GT vs MI Live score : इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का नौवां मैच शनिवार को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच होगा। ये मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।