Andre Russell Scores 57 runs in 25 Balls after score only 2 runs in 9 balls vs RR Create a Record in Kolkata too पहली 9 गेंदों में बनाए सिर्फ 2 रन...इसके बाद दिखा आंद्रे रसेल का रौद्र रूप, कोलकाता में रिकॉर्ड भी बनाया, Ipl Hindi News - Hindustan
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IPL 2025Andre Russell Scores 57 runs in 25 Balls after score only 2 runs in 9 balls vs RR Create a Record in Kolkata too

पहली 9 गेंदों में बनाए सिर्फ 2 रन...इसके बाद दिखा आंद्रे रसेल का रौद्र रूप, कोलकाता में रिकॉर्ड भी बनाया

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहली 9 गेंदों में सिर्फ 2 रन बनाए, लेकिन इसके बाद आंद्रे रसेल का रौद्र रूप देखने को मिला। कोलकाता में एक रिकॉर्ड भी उन्होंने बनाया। वे पहले विदेशी हैं, जिन्होंने 1000 रन इस मैदान पर पूरे किए।

Vikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 4 May 2025 05:32 PM
share Share
Follow Us on
पहली 9 गेंदों में बनाए सिर्फ 2 रन...इसके बाद दिखा आंद्रे रसेल का रौद्र रूप, कोलकाता में रिकॉर्ड भी बनाया

IPL 2025 में आज से पहले आंद्रे रसेल ने सिर्फ 72 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 10 मैचों में सिर्फ 5 छक्के निकले थे। स्ट्राइक रेट भी 130 के आसपास था। यहां तक कि जब वे राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए सीजन के 11वें मैच में उतरे तो पहली 9 गेंदों में 2 रन बना सके। स्पिनरों के सामने वे फिर से संघर्ष करते नजर आए। ऐसे में लगा कि वे आउट ऑफ फॉर्म हैं और जल्दी आउट हो जाएंगे, लेकिन जैसे ही तेज गेंदबाजों का आगमन हुआ तो उन्होंने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया।

आंद्रे रसेल का खाता इस मैच में छठी गेंद पर खुला था। अगली तीन गेंदों में उन्होंने एक और रन बनाया। इसके बाद चौका जड़ा और फिर चौके-छक्के की झड़ी लगा दी। आंद्रे रसेल ने महज 22 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। वे 25 गेंदों में नाबाद 57 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और 6 छक्के जड़े। उनका स्ट्राइक रेट 228 का था। उनकी इसी पारी की बदौलत कोलकाता की टीम 200 के पार पहुंची, जो एक समय पर लग रहा था कि 180 के आसपास अटक जाएगी। यहां तक कि 15 ओवर के बाद स्कोर 121/3 था। आखिरी के 5 ओरवरों में 85 रन रसेल ने रघुवंशी और रिंकू के साथ मिलकर बनाए।

ये भी पढ़ें:IPL में सबसे ज्यादा बार 500+ रन, विराट का महारिकॉर्ड; जानिए कौन-कौन है टॉप 5 में

इस पारी के दौरान आंद्रे रसेल ने एक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। वे कोलकाता के ईडन गार्डेंस स्टेडियम में 1000 आईपीएल रन बनाने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। अभी तक गौतम गंभीर और रोबिन उथप्पा ने ही 1000 या इससे ज्यादा रन कोलकाता में बनाए, लेकिन इस लिस्ट में आंद्रे रसेल तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं, जो पहले ओवरशीज प्लेयर हैं। गंभीर ने कोलकाता के ईडन गार्डेंस में 1407 और रोबिन उथप्पा ने 1159 रन बनाए हैं। आंद्रे रसेल 1000 से ज्यादा रन बना चुके हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।