Delhi Capitals bowler Mukesh Kumar slapped with fine one demerit point after match against MI for code breach MI vs DC : दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मुकेश कुमार पर लगा जुर्माना, एक डिमेरिट पॉइंट भी, Ipl Hindi News - Hindustan
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IPL 2025Delhi Capitals bowler Mukesh Kumar slapped with fine one demerit point after match against MI for code breach

MI vs DC : दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मुकेश कुमार पर लगा जुर्माना, एक डिमेरिट पॉइंट भी

दिल्ली कैपिटल्स को डबल झटका लगा है। बुधवार को मुंबई इंडियंस से 59 रन से हारने के बाद उसके प्लेऑफ में पहुंचने का सपना चकनाचूर तो हुआ ही, उसके गेंदबाज पर जुर्माना भी लगा है। मुकेश कुमार को आचार संहिता उल्लंघन के मामले में मैच फीस के 10 प्रतिशत जुर्माने और 1 डिमेरिट पॉइंट की सजा मिली है।

Chandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 22 May 2025 09:26 AM
share Share
Follow Us on
MI vs DC : दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मुकेश कुमार पर लगा जुर्माना, एक डिमेरिट पॉइंट भी

आईपीएल 2025 में शानदार शुरुआत के बाद दिल्ली कैपिटल्स बाद में ऐसे लड़खड़ाई कि प्लेऑफ का सपना चकनाचूर हो गया। बुधवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े में 59 रन की हार के साथ ही टीम प्लेऑफ से बाहर हो गई। इसके अलावा उसके एक प्रमुख गेंदबाज को आचार संहिता के उल्लंघन के दोष में मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना और एक डिमेरिट पॉइंट की सजा मिली है। मुकेश कुमार को कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.2 के तहत लेवल 1 के अपराध का दोषी पाया गया है।

आईपीएल की तरफ से जारी बयान में कहा गया है, 'मुकेश कुमार ने आर्टिकल 2.2 के तहत लेवल 1 का गुनाह (मैच के दौरान क्रिकेट उपकरणों, कपड़ों, ग्राउंड इक्विपमेंट या फिटिंग का दुरुपयोग) स्वीकार कर लिया है। उन्होंने मैच रेफरी की सजा को कबूल किया है।'

आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के मामले में मैच रेफरी का फैसला अंतिम और बाध्यकारी होता है।

ये भी पढ़ें:मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ में धमाकेदार एंट्री, वानखेड़े में DC का निकाला कचूमर
ये भी पढ़ें:VIDEO: छाता लेकर POTM का अवॉर्ड लेने पहुंचे SKY, कभी नहीं देखा होगा ऐसा नजारा
ये भी पढ़ें:MI के इन 5 'शेरों' ने DC के मुंह से छीना प्लेऑफ टिकट, सूर्या की दहाड़ जबर्दस्त

इससे पहले, बुधवार को वानखेड़े मैदान में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। आखिर के दो ओवरों में सूर्यकुमार यादव और नमन धीर ने 48 रन ठोक डाले। उन्होंने मुकेश कुमार और चमीरा का बोलिंग फिगर खराब कर दिया। यादव ने 43 गेंद में 73 रन की नाबाद पारी खेली। दूसरे छोर पर नमन 8 गेंद पर 24 रन बनाकर नॉट आउट रहे। मुकेश कुमार ने 4 ओवर में 48 रन लुटाए, जबकि दुश्मंता चमीरा ने 4 ओवर में 54 रन खर्च किए।

जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से समीर रिजवी को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज नहीं चल सका। 6 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए। विपराज निगम ने 20, आशुतोष शर्मा ने 18 और केएल राहुल ने 11 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स की टीम 121 रन पर ऑल आउट हो गई। इस तरह मुंबई इंडियंस ने 59 रन से इस मुकाबले को जीत लिया और प्लेऑफ की इकलौती बची सीट कन्फर्म कर लिया। सूर्यकुमार यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।