ऑरेंज-पर्पल कैप लिस्ट में बड़ा बदलाव, प्रभसिमरन और अर्शदीप भी रेस में; डोलने लगा विराट का सिंहासन?
IPL 2025 Orange Cap Purple Cap List: आईपीएल 2025 के ऑरेंज और पर्पल कैप लिस्ट में बड़ा बदलाव हुआ है। रविवार को डबल हेडर मुकाबले के बाद लिस्ट अपडेट हुई है। ऑरेंज कैप की लिस्ट में एक तरफ प्रभसिमरन सिंह रेस में शामिल हो गए हैं।

IPL 2025 Orange Cap Purple Cap List: आईपीएल 2025 के ऑरेंज और पर्पल कैप लिस्ट में बड़ा बदलाव हुआ है। रविवार को डबल हेडर मुकाबले के बाद लिस्ट अपडेट हुई है। ऑरेंज कैप की लिस्ट में एक तरफ प्रभसिमरन सिंह रेस में शामिल हो गए हैं। वहीं, रियान पराग ने भी एंट्री मार दी है। वहीं, पर्पल कैप लिस्ट में भी अहम बदलाव हुए है। पर्पल कैप की रेस में अब अर्शदीप सिंह भी शामिल हैं। अर्शदीप पर्पल कैप लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। हालांकि विराट कोहली का सिंहासन अभी सुरक्षित है और वह ऑरेंज कैप लिस्ट में टॉप पर बने हुए हैं।
बल्लेबाजों का क्या हाल
ऑरेंज कैप लिस्ट यानी बल्लेबाजों की बात करें तो यहां पर विराट कोहली अभी भी शीर्ष पर हैं। दूसरे नंबर पर साई सुदर्शन और तीसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव हैं। यशस्वी जायसवाल ने भी छलांग लगाई है और वह चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। पांचवें नंबर पर जोस बटलर और छठवें नंबर पर उन्हीं की टीम के कप्तान शुभमन गिल हैं। सातवें नंबर पर प्रभसिमरन सिंह ने अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है। निकोलस पूरन अब आठवें नंबर पर हैं।
आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
प्लेयर | मैच | रन | औसत | स्ट्राइक रेट | 4s | 6s |
विराट कोहली | 11 | 505 | 63.12 | 143.46 | 44 | 18 |
साई सुदर्शन | 10 | 504 | 50.40 | 154.12 | 55 | 16 |
सूर्यकुमार यादव | 11 | 475 | 67.85 | 172.72 | 46 | 26 |
यशस्वी जायसवाल | 12 | 473 | 43.00 | 154.57 | 46 | 25 |
जॉस बटलर | 10 | 470 | 78.33 | 169.02 | 46 | 21 |
शुभमन गिल | 10 | 465 | 51.66 | 162.02 | 48 | 15 |
प्रभसिमरन सिंह | 11 | 437 | 39.72 | 170.03 | 45 | 24 |
निकोलस पूरन | 11 | 410 | 41.00 | 200.98 | 34 | 34 |
श्रेयस अय्यर | 11 | 405 | 50.62 | 180.80 | 27 | 27 |
मिचेल मार्श | 10 | 378 | 37.80 | 155.55 | 36 | 20 |
रियान पराग | 12 | 377 | 37.70 | 170.58 | 27 | 26 |
केएल राहुल | 9 | 371 | 53.00 | 146.06 | 29 | 16 |
एडेन मारक्रम | 11 | 348 | 31.63 | 146.83 | 31 | 16 |
प्रियांश आर्या | 11 | 347 | 31.54 | 192.77 | 37 | 22 |
रयान रिकेलटन | 11 | 334 | 33.40 | 153.92 | 42 | 15 |
अजिंक्य रहाणे | 11 | 327 | 36.33 | 146.63 | 29 | 18 |
गेंदबाजों की बात
अगर गेंदबाजों की बात करें तो यहां पर अर्शदीप ने अब टॉप थ्री में एंट्री मार दी है। अर्शदीप के खाते में अब 11 मैचों में 16 विकेट हैं। पहले नंबर पर 19 विकेटों के साथ प्रसिद्ध कृष्णा और दूसरे नंबर पर 18 विकेटों के साथ जोश हेजलवुड मौजूद हैं। चौथे नंबर पर नूर अहमद हैं और उनके खाते में भी 16 विकेट हैं। वहीं, इतने ही विकेटों के साथ ट्रेंट बोल्ट पांचवें नंबर पर हैं।
आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
प्लेयर | मैच | विकेट | औसत |
प्रसिद्ध कृष्णा | 10 | 19 | 15.36 |
जोस हेजलवुड | 10 | 18 | 17.27 |
अर्शदीप सिंह | 11 | 16 | 18.18 |
नूर अहमद | 11 | 16 | 19.62 |
ट्रेंट बोल्ट | 11 | 16 | 21.00 |
वरुण चक्रवर्ती | 11 | 16 | 20.73 |
क्रुणाल पांड्या | 11 | 14 | 21.42 |
मोहम्मद सिराज | 10 | 14 | 26.14 |
मिचेल स्टार्क | 10 | 14 | 26.14 |
खलील अहमद | 11 | 14 | 27.21 |
हार्दिक पांड्या | 10 | 13 | 18.18 |
हर्षल पटेल | 9 | 13 | 21.46 |
युजवेंद्र चहल | 11 | 13 | 24.07 |
वैभव अरोड़ा | 10 | 13 | 26.38 |
हर्षित राणा | 11 | 13 | 28.07 |
गौरतलब है कि पंजाब किंग्स ने युवा सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह (91 रन) के अर्धशतक के बाद अर्शदीप सिंह के तीन विकेट की बदौलत रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अहम मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को 37 रन से हराकर अपनी प्लेऑफ की दावेदारी मजबूत की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।