IPL 2025 Points Table Delhi Capital Firm on number one spot where are other teams after DC vs RR IPL 2025 Points Table: दिल्ली कैपिटल्स अब और मजबूत, राजस्थान रॉयल्स का क्या है हाल; कौन है सबसे नीचे, Ipl Hindi News - Hindustan
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IPL 2025IPL 2025 Points Table Delhi Capital Firm on number one spot where are other teams after DC vs RR

IPL 2025 Points Table: दिल्ली कैपिटल्स अब और मजबूत, राजस्थान रॉयल्स का क्या है हाल; कौन है सबसे नीचे

  • IPL 2025 Points Table: आईपीएल में अभी तक 32 मैच खेले जा चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराने के बाद अपनी स्थिति और ज्यादा मजबूत कर ली है। दिल्ली कैपिटल्स के पास छह मैचों में पांच जीत के साथ 10 अंक हैं।

Deepak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 17 April 2025 11:24 AM
share Share
Follow Us on
IPL 2025 Points Table: दिल्ली कैपिटल्स अब और मजबूत, राजस्थान रॉयल्स का क्या है हाल; कौन है सबसे नीचे

IPL 2025 Points Table: आईपीएल में अभी तक 32 मैच खेले जा चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराने के बाद अपनी स्थिति और ज्यादा मजबूत कर ली है। दिल्ली कैपिटल्स के पास छह मैचों में पांच जीत के साथ 10 अंक हैं। वहीं, राजस्थान की टीम की जगह तो नहीं बदली है, लेकिन सात मैचों में पांचवीं हार के बाद उसकी हालत काफी ज्यादा खराब है। गौरतलब है कि दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को सुपर ओवर में हरा दिया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा। आइए देखते हैं कल के मैच बाद प्वॉइंट्स टेबल की ताजा स्थिति क्या है?

दिल्ली सबसे ज्यादा मजबूत
आईपीएल 2025 के प्वॉइंट्स टेबल में दिल्ली कैपिटल्स की स्थिति सबसे मजबूत है। दिल्ली ने अभी तक छह मैच खेले हैं। इसमें उसे सिर्फ एक बार हार का सामना करना पड़ा है और उसके पास कुल 10 अंक हैं। दूसरे नंबर पर गुजरात टाइटंस की टीम है। उसके पास छह मैचों में चार जीत के बाद आठ अंक हैं। तीसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है, उसके पास भी आठ अंक हैं। वहीं, चौथे नंबर पर मौजूद पंजाब किंग्स ने भी आठ अंक हासिल किए हैं। आइए देखते हैं पूरी लिस्ट…

नंबरटीममैच खेलेमैच जीतेमैच हारेअंकनेट रन रेट
1.दिल्ली कैपिटल्स65110+0.744
2.गुजरात टाइटंस6428+1.081
3. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु6428+0.672
4.पंजाब किंग्स6428+0.172
5. लखनऊ सुपर जायंट्स7438+0.086
6.कोलकाता नाइट राइडर्स7346+0.547
7.मुंबई इंडियंस6244+0.104
8.राजस्थान रॉयल्स7254-0.714
9. सनराइजर्स हैदराबाद6244-1.245
10.चेन्नई सुपर किंग्स7254-1.276

कल के मैच में क्या हुआ
गौरतलब है कि दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के रोमांचक मुकाबले में बुधवार को यहां राजस्थान रॉयल्स को सुपर ओवर में हराकर जीत की राह पर वापसी की। लगातार चार जीत के साथ शुरुआत करने वाले दिल्ली कैपिटल्स ने अपने घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम में पिछला मैच गंवाया था। सुपर ओवर में रॉयल्स के लिए शिमरोन हेटमायर (06) और रियान पराग (04) बल्लेबाजी के लिए उतरे जबकि गेंद मिचेल स्टार्क ने थामी। हेटमायर और पराग ने चौके मारे लेकिन पराग फ्री हिट पर रन आउट हो गए। यशस्वी जायसवाल (00) भी इसके बाद रन आउट हुए जिससे दिल्ली को 12 रन का लक्ष्य मिला।

दिल्ली की ओर से लोकेश राहुल (नाबाद 07) और ट्रिस्टन स्टब्स (नाबाद 06) बल्लेबाजी के लिए उतरे जबकि रॉयल्स ने गेंद संदीप शर्मा को थमाई। राहुल ने पहली गेंद पर दो रन लिए और फिर अगली गेंद पर चौका मारा। स्टब्स ने चौथी गेंद पर छक्का जड़कर टीम को जीत दिलाई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।