Navjot Sidhu on MS Dhoni blunt opinion on air during CSK vs DC in IPL 2025 यह तो फुस्स पटाखा…एमएस धोनी के लिए ऐसा क्यों बोल गए नवजोत सिद्धू, माही से सब क्यों हुए खफा?, Ipl Hindi News - Hindustan
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IPL 2025Navjot Sidhu on MS Dhoni blunt opinion on air during CSK vs DC in IPL 2025

यह तो फुस्स पटाखा…एमएस धोनी के लिए ऐसा क्यों बोल गए नवजोत सिद्धू, माही से सब क्यों हुए खफा?

  • आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना मैच हार गई। इस मैच में चेन्नई के फैन्स को महेंद्र सिंह धोनी से काफी ज्यादा उम्मीद थी। लेकिन धोनी बल्लेबाजी में कुछ खास नहीं कर पाए।

Deepak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 6 April 2025 02:18 PM
share Share
Follow Us on
यह तो फुस्स पटाखा…एमएस धोनी के लिए ऐसा क्यों बोल गए नवजोत सिद्धू, माही से सब क्यों हुए खफा?

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना मैच हार गई। इस मैच में चेन्नई के फैन्स को महेंद्र सिंह धोनी से काफी ज्यादा उम्मीद थी। लेकिन धोनी बल्लेबाजी में कुछ खास नहीं कर पाए। धोनी ने काफी धीमी बल्लेबाजी की और इसके लिए उनकी खूब आलोचना हो रही है। यहां तक मैच में कमेंट्री कर रहे कमेंटेटर्स ने भी धोनी को नहीं बख्शा। पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने तो धोनी को फुस्स पटाखा तक बता डाला। गौरतलब है कि दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 183 रन बनाए। लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 25 रनों से यह मैच हार गई।

सीएसके की हालत खराब
लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत काफी ज्यादा खराब रही। जल्दी-जल्दी विकेट गिरे तो महेंद्र सिंह धोनी मैदान में उतरे। वह विजय शंकर के साथ बल्लेबाजी कर रहे थे। सीएसके की पारी के 14वें ओवर में मोहित शर्मा गेंदबाजी कर रहे थे। उन्होंने विजय शंकर को एक गेंद फेंकी जो नो बॉल थी। स्ट्राइक चेंज होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर आ चुके थे। ऐसे में फ्री हिट का सामना करने का मौका धोनी को मिला। दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने लांग ऑन और लांग ऑफ दोनों जगहों पर खिलाड़ी लगा रखे थे। कमेंट्री कर रहे जतिन सप्रू ने कहा, यह बहुत रोचक मुकाबला होने जा रहा है।

बड़े शॉट की थी उम्मीद
इसी दौरान कमेंट्री बॉक्स में मौजूद नवजोत सिंह सिद्धू खुलकर धोनी की आलोचना कर रहे थे। सिद्धू ने कहाकि सीएसके को 28 गेंद में 95 रन चाहिए, ऐसे में मैच उसकी मुट्ठी में है। ऐसे में बेहद जरूरी है कि धोनी इस फ्री हिट पर छक्का लगा दें। धोनी से बड़े शॉट की उम्मीद लगाए दर्शकों की तरफ इशारा करते हुए सिद्धू ने कहाकि अगर ऐसा हुआ तो सभी खुशी से झूम उठेंगे। सिद्धू ने कहाकि यहां कोई मुकाबला नहीं है। यह डीसी के लिए विन-विन सिचुएशन है। धोनी को छक्का लगाना ही होगा। अगर वह अब नहीं छक्का मारेंगे तो कब मारेंगे? जरूरी रन रेट पहले ही 15 का हो चुका है। भीड़ की सुनिए, सब लोग चाहते हैं कि छक्का लगे।

ये भी पढ़ें:सो रहे थे जोफ्रा आर्चर, जागने के बाद मचा दी तबाही; सोशल मीडिया पर फोटो वायरल
ये भी पढ़ें:बीच पारी में दिल्ली कैपिटल्स ने बदला विकेटकीपर, अभिषेक पोरेल को किस बात की सजा

नहीं लगा छक्का
हालांकि ऐसा हुआ नहीं। दर्शकों की उम्मीदों के विपरीत धोनी गेंद पर छक्का लगाना तो दूर, कनेक्ट तक नहीं कर पाए। मोहित शर्मा ने बाउंसर डाल दी और गेंद धोनी को छकाते हुए विकेटकीपर के दास्तानों में समा गई। इस पर कमेंट्री कर रहे सिद्धू ने तत्काल टिप्पणी की, ‘ओह, ये तो फुस्स पटाखा निकला। खोदा पहाड़ निकली चुहिया।’ गौरतलब है कि इस आईपीएल में धोनी की खूब आलोचना हो रही है। एक मैच में वह आर अश्विन के बाद बल्लेबाजी करने आए थे। इसके लिए भी उन्हें क्रिटिसाइज किया गया था। वहीं, इस मैच में धोनी 26 गेंद पर केवल 30 ही रन बना पाए। चेन्नई यह मैच हार गई जो उसकी यह लगातार तीसरी हार है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।