IPL Mega Auction में हुई श्रेयस अय्यर की चांदी, IPL में बने दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी; पंजाब ने 26.75 करोड़ में खरीदा
- आईपीएल 2024 के विजेता कप्तान श्रेयस अय्यर पर आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में धनवर्षा और वे ऑक्शन में सबसे महंगे भारतीय बन गए। उनको पंजाब किंग्स टीम ने 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा। केकेआर को 2024 में उन्होंने ट्रॉफी जिताई थी। वे कैप्टेंसी करते हैं।

IPL 2025 Mega Auction के पहले ही दिन इंडियन प्रीमियर लीग के ऑक्शन के सारे रिकॉर्ड टूट गए। आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के पहले दिन के दूसरे खिलाड़ी श्रेयस अय्यर थे। आईपीएल 2024 के विजेता कप्तान श्रेयस अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिटेन नहीं किया था। इसके बाद वे ऑक्शन में आए और वे आईपीएल के सबसे महंगे क्रिकेटर बन गए। आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में उनके ऊपर धनवर्षा और वे ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी के तौर पर मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उनको पंजाब किंग्स टीम ने 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा। केकेआर को 2024 में उन्होंने ट्रॉफी जिताई थी।
पिछले साल मिनी ऑक्शन में मिचेल स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। श्रेयस अय्यर को अब 26.75 करोड़ रुपये में पंजाब किंग्स ने खरीदा है। आखिर तक दिल्ली कैपिटल्स ने श्रेयस पर बोली लगाई, लेकिन पंजाब के पास पर्स ज्यादा है। ऐसे में उन्होंने श्रेयस अय्यर को चुना, जो कप्तानी भी करेंगे। वे दिल्ली कैपिटल्स की टीम की कप्तानी पहले कर चुके हैं और फाइनल तक का सफर तय करा चुके हैं। केकेआर को तो उन्होंने इसी साल चैंपियन बनाया है। ऐसे में ये अच्छी डील पीबीकेएस के लिए है।
श्रेयस अय्यर पर सिर्फ तीन ही टीमों ने बोली लगाई। उनकी पिछली फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर ने बोली की शुरुआत की। इसके बाद पंजाब किंग्स ने बोली लगाना शुरू किया। सात करोड़ पर पंजाब किंग्स रुक गई। केकेआर ने सवा सात करोड़ रुपये की बोली लगाई। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने कदम रखा और दोनों के बीच 10 करोड़ तक जंग रही। इसके बाद केकेआर हट गई और लंबी बिड दिल्ली और पंजाब के बीच चली। आखिरी में पंजाब ने उनको मोटी रकम में खरीदा। पंजाब किंग्स के हेड कोच इस समय रिकी पोंटिंग हैं और वे श्रेयस के साथ दिल्ली कैपिटल्स के दिनों में काम कर चुके हैं।