पवन सिंह का गाना 'धनिया में पनिया' रिलीज होते ही उड़ा रहा गर्दा, देसी अंदाज में पत्नी को मनाते दिखे पावरस्टार
पवन सिंह एक बार फिर अपने देसी भोजपुरी अंदाज में नजर आ रहे हैं। पवन का एक नया गाना आज यानी 2 मई को रिलीज हुआ है। इस गाने का टाइटल 'धनिया में पनिया' है। इस म्यूजिक वीडियो में पवन सिंह दमदार लुक में दिखाई दे रहे हैं।

भोजपुरी सिनेमा में पावरस्टार के नाम से फेमस पवन सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। पवन भोजपुरी सिनेमा के हाई पेड एक्टर्स की लिस्ट में हैं। अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में देने वाले पवन सिंह ने सभी बड़ी एक्ट्रेसेस संग काम किया है। पवने एक एक्टर होने के साथ ही एक बेहतरीन सिंगर भी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर सिंगर की थी। फिल्मों के अलावा पवन के कई म्यूजिक वीडियोज भी आए दिन चर्चा में रहते हैं। इसी बीच अब पवन सिंह का एक नया गाना रिलीज हुआ है, जो यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है।
'धनिया में पनिया' गाने ने मचाया धमाल
पवन सिंह एक बार फिर अपने देसी भोजपुरी अंदाज में नजर आ रहे हैं। पवन का एक नया गाना आज यानी 2 मई को रिलीज हुआ है। इस गाने का टाइटल 'धनिया में पनिया' है। इस म्यूजिक वीडियो में पवन सिंह दमदार लुक में दिखाई दे रहे हैं। इस गाने को आदित्य फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। इस गाने को पवन सिंह ने गाया है। उनके साथ इस गाने में भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा है।
इस एक्ट्रेस संग आए नजर
भोजपुरी गाना 'धनिया में पनिया' में पवन सिंह के साथ प्रिया रघुवंशी नजर आ रही हैं। वहीं, इसे रौशन सिंह विश्वास ने लिखा है। गाने को प्रियांशु सिंह ने संगीत दिया है। बता दें कि ये गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया है। इस गाने को महज कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही इस म्यूजिक वीडियो पर कमेंट कर यूजर्स पवन सिंह के गाने की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।