boney kapoor poses hand in hand with actress karishma tanna at iifa बोनी कपूर ने करिश्मा तन्ना का हाथ पकड़े पैपराजी के सामने दिए पोज, बोले-इनका ग्लैमर मुझपे छलक रहा है, Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडboney kapoor poses hand in hand with actress karishma tanna at iifa

बोनी कपूर ने करिश्मा तन्ना का हाथ पकड़े पैपराजी के सामने दिए पोज, बोले-इनका ग्लैमर मुझपे छलक रहा है

  • IIFA के ग्रीन कार्पेट इवेंट से बोनी कपूर और करिश्मा तन्ना का साथ में पोज करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों को हाथ पकड़े हुए फोटो खिंचवाते हुए देखा का सकता है। वीडियो पर फैंस ने रिएक्शन दिए हैं।

Usha Shrivas लाइव हिन्दुस्तानTue, 11 March 2025 07:55 AM
share Share
Follow Us on
बोनी कपूर ने करिश्मा तन्ना का हाथ पकड़े पैपराजी के सामने दिए पोज, बोले-इनका ग्लैमर मुझपे छलक रहा है

IIFA के ग्रीन कार्पेट इवेंट से एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर और एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना को एक दूसरे का हाथ थामे हुए देखा जा सकता है। दोनों ने ऐसे ही हाथ पकड़े हुए पैपराजी के सामने पोज दिया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, बोनी कपूर पैपराजी के सामने पोज कर रहे थे । तभी करिश्मा तन्ना पहुंची और प्रोड्यूसर को ग्रीट किया। फोटोग्राफर ने दोनों को साथ आने की रिक्वेस्ट की तो दोनों तस्वीरों के लिए साथ आए। ऐसे ये वीडियो वायरल हुआ।

करिश्मा तन्ना के साथ तस्वीरें खिंचवाने के दौरान बोनी कपूर ने मस्ती भरे अंदाज में नजर आए। उन्होंने एक्ट्रेस की तारीफ में कहा, "मैं इनकी परछाई में ठीक दिख रहा हूं न? इनका ग्लैमर मुझपे छलक रहा है की नहीं? बोनी कपूर से ऐसी तारीफ सुन करिश्मा मुस्कुराती रहीं। इस वीडियो में सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने बोनी कपूर के इस अंदाज को मजाकिया बताया तो किसी ने करिश्मा की खूबसूरती की तारीफ की।

बता दें, IIFA इवेंट में बोनी कपूर ने अपनों दोनों बेटियों के बारे में बात की। प्रोड्यूसर ने खुशी कपूर को लेकर कहा कि वो उन्हें लेकर फिल्म बना रहे हैं। ये श्रीदेवी की आखिरी फिल्म मॉम का सीक्वल हो सकता है। बोनी कपूर ने कहा- बोनी ने कहा, "मैंने खुशी की सभी फिल्में देखी हैं। आर्चीज, लवयापा और नादानियां। नो एंट्री के बाद मैं उनके साथ भी एक फिल्म की प्लानिंग कर रहा हूं। यह खुशी के साथ पहली फिल्म होगी। यह मॉम 2 हो सकती है। वह अपनी मां के नक्शेकदम पर चलने की कोशिश कर रही है। उनकी मां उन सभी भाषाओं में टॉप स्टार थीं जिनमें उन्होंने काम किया। मुझे उम्मीद है कि खुशी और जान्हवी भी इसी स्तर की सफलता पाएंगी।"

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।